दिनांक 11 दिसंबर 2024
*नगर में उत्तर पश्चिमी हवाओं से सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा*
*नगर निगम द्वारा चौराहों पर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं रैन बसेरो में गरीबों को जगह नहीं*
*हाजी फजल महमूद*
कानपुर बुधवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की पीडीए सर्वेक्षण टीम की आयोजित बैठक सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में शाम 4:00 बजे सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने संबोधित करते हुए कहा कि महानगर में उत्तर पश्चिमी हवाओं से महानगर में सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है लेकिन आज महानगर में नगर निगम के 110 वार्ड में लगभग 500 से अधिक चौराहो नुक्कड़ों पर अलाव जलाने की कोई व्यवस्था नहीं की है जबकि नगर निगम ने नगर के चार लाख से अधिक आवासों से हाउस टैक्स चार गुना वसूलकर आय में इजाफा कर लिया है
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा की काफी संख्या में महानगर के फुटपाथों पर तथा मजदूर मंडी चौराहो के आसपास तथा अन्य फुटपाथों पर जाड़े की रात में मजदूर सोने को मजबूर है लेकिन नगर के रैन बसेरो में गरीबों को नगर निगम द्वारा कोई महत्व नहीं दे रहे हैं और उनको रैन बसेरों में रात्रि सोने के लिए भी जगह नहीं देते जिसे सपा की पीडीए युवा टीम ने सर्वेक्षण करके विरोध दर्ज कराया
महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा की सर्दी का आगाज देर से हुआ है लेकिन उसके बावजूद भाजपा सरकार गरीबों की उपेक्षा कर सर्दी के दिनों में गरीबों को कंबल बांटने से कोसों दूर तथा गरीबों के साथ दुर्व्यवहार करके अलाव जलवाने में भी जनता की दिक्कतें नजर नहीं आ रही है।।
बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,प्रदेश सचिव के के शुक्ला,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,रजत मिश्रा,शबाब अबरार, आनंद शुक्ला,हाजी अयूब आलम,संजय निषाद,राजेंद्र सोनकर,जस्वेन्द्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।।
