कानपुर 11 दिसंबर

*भाजपा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 17 जिलों के 20,845 बूथ अध्यक्षों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की शुभकामनाएं*

*12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होगा निर्वाचित बूथ अध्यक्ष का सत्यापन*

कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि सभी 17 जिलों के 20,845 बूथ अध्यक्षों को अभिनंदन पत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुभकामनाएं देंगे।

 

भाजपा क्षेत्रीय मुख्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष *प्रकाश पाल* ने कहा कि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी बूथों का सत्यापन किया जाएगा। शक्ति केंद्र स्तर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता बूथों पर जाकर निर्वाचित बूथ अध्यक्षों एवं बूथ समितियों का सत्यापन करेंगे। इसी दौरान बूथ अध्यक्षों को बूथ पर ही सम्मानित भी किया जाएगा।

 

भाजपा क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी *अनूप अवस्थी* ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि क्षेत्रीय मंत्री *सुनील तिवारी* और *पवन* *प्रताप सिंह* के संयोजन में क्षेत्रीय मॉनिटरिंग टीम का गठन किया गया है। यह टीम 12 दिसंबर से 15 दिसंबर तक बूथ सत्यापन का कार्य करेगी।

 

इस प्रक्रिया के माध्यम से भाजपा संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन सुनिश्चित किया जाएगा।

बैठक में क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह सुनील तिवारी मोहित सोनकर पवन पांडे जितेंद्र सचान रामू चंदेल रजनी श्रीवास्तव सहित सभी मॉनिटरिंग टीम का सदस्य मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *