कानपुर में पैसो के लेनदेन में जीजा और साले के बीच इतना वाद विवाद हो गया कि आवेश में आकर जीजा ने अपने साले की ह्त्या कर दी । बीच बचाव करने आई पत्नी को भी नहीं बक्शा और उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे वो घायल हो गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम भेजा और घायल को उपचार के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है । परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जीजा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
जानकारी के मुताबिक रक्षाबंधन के दिन सोनी अपने पति राकेश से 1800 रुपये लेकर अपने मायके गयी थी । उसके बाद वो अपने भाई राजा के साथ वापस ससुराल लौट आयी । जंहा पर उसके पति राकेश ने अपने पैसे वापस मांगे । जिसपर जीजा साले में विवाद हो गया । आवेश में आकर राकेश ने भोला पर धारदार हथियार से वारकर उसकी ह्त्या कर दी । साथ ही बीच बचाव करने पर उसने अपनी पत्नी को भी घायल कर दिया । वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी राकेश मौके से भाग निकला जिसकी पुलिस तलाश कर रही है l
