कानपुर

 

लघु उद्योग फैक्ट्रियों को सब्सिडी देखकर महत्व न दिया गया तो बेरोजगारी और बढ़ेगी

 

बढ़ती बेरोजगारी से युवाओं में आक्रोश तथा तनाव बढ़ रहा

 

पीडीए मिशन आकंलन क्रय शक्ति घटने के कारण बेरोजगार परेशान भाजपा नौकरियों में भर्ती पर ध्यान न देकर सरकारी विभागों में निजीकरण मे कंपनी के द्वारा संविदा को महत्व दे रहे

 

चाहे केड़ीए हो या नगर निगम सभी जगह निजीकरण को महत्व-हाजी फजल महमूद

 

कानपुर शुक्रवार समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के प्रमुख कार्यकर्ताओं तथा पीडीए मिशन की युवा टीम की चिंतन समिति की बैठक दिन में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय 7 नवीन मार्केट में आरंभ हुई।बैठक का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि लघु उद्योग फैक्ट्रियों में उत्पादित माल की खपत पर्याप्त नहीं हो पा रही है यदि उपरोक्त फैक्ट्री को भरपूर संचालन के लिए सब्सिडी देखकर उक्त फैक्ट्री को महत्व दिया जाए जिससे छटनी ना होकर पर्याप्त बेरोजगारों को मौका मिलेगा जिससे बेरोजगारी में एक नई निजात मिल जाएगी।

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है जिसके कारण युवाओं में आक्रोश के कारण तनाव बढ़ रहा है इसके लिए पीडीए मिशन ने आकंलन रिपोर्ट में बताया कि मध्यम और गरीबों में क्रय शक्ति घटने के कारण बेरोजगारी से नई परेशानी बढ़ रही है निर्माण क्षेत्र में लगे श्रमिकों की स्थिति भयावाह होती जा रही है।

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि भाजपा सरकार निजीकरण को बढ़ावा देकर बेरोजगारी बढ़ाकर निजी हाथों को मजबूत करके उन्हें फायदा पहुंचाया जा रहा है जिससे सभी सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी परेशान हैं।

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने आगे कहा कि बिजली का निजीकरण केडीए नगर निगम में भी संविदा पर नियुक्ति हुई जबकि नगर निगम में तथा सरकार के सभी विभागों में लाखों स्थान रिक्त है लेकिन निजीकरण का भाजपा का आध्यात्मिक प्रेम बेरोजगारों की स्थिति खराब करके कंपनियों को मजबूत करने की योजना की सपा निंदा करती है पीडीए मिशन आकंलन तथा सबिनय अवज्ञा आंदोलन का संपर्क अभियान जारी रखकर मिलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, प्रदेश सचिव के के शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,आनंद शुक्ला,रजत मिश्रा,सत्यनारायण गहरवार, मुमताज मंसूरी,सौरभ सिंह, जस्वेन्द्र निषाद आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *