*शो मैन राजकपूर की 100 वी वर्षगांठ पर गीतो की महफ़िल सजाकर श्रद्धांजलि दी गई*
ऑल इंडिया फिल्म्स एण्ड फ्रेटरनिटी एसोसियेशन के द्वारा द शो फार शो मैंन राज कपूर की सौवीं जन्म दिवस के अवसर पर एक गीतो की महफ़िल कक कार्यक्रम का आयोजन जे के कालोनी, जाजमऊ में आयोजित किया गया। जिसमें संस्था के अध्यक्ष भानु प्रकाश शुक्ल , दिलीप कुमार मिश्रा, सुरेंद्र सिंह जाजमऊ मंडल के अध्यक्ष व समाज सेवी बलराम सिंह ने स्व राज कपूर की प्रतिमा पर दीप जलाकर व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया ।
कार्यक्रम की शुरुआत भानु प्रकाश शुक्ला द्वारा होठों पे सच्चाई रहती है गीत से किया । उसके बाद गगन शुक्ल ने ये मेरा प्रेम पत्र पढ़कर नाराज़ न होना, गायक अजय कुमार ने मेरा जूता है जापानी , शिक्षक दिलीप कुमार मिश्रा ने सजन रे झूठ मत बोलो,खुदा के पास जाना है गीत सुनकर लोग राजकपूर की यादो में खो गये। सुरेश कुमार ने दम दम डिगा डिगा आदि गीतों से राज कपूर को याद किया । दिलीप कुमार मिश्रा ने संचालन का निर्वाहन बखूबी किया । उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि राज कपूर जैसा निर्देशक कभी कभी ही जन्म लेते हैं हम उनके ऋणी हैं । सुरेन्द्र चौहान ने अपने सम्बोधन में कहा कि शो मैन राजकपूर आर के स्टूडियो का आज भी विश्व सिनेमा में नाम है। विश्व सिनेमा के शो में आज भी राजकपूर के शो होते हैं। विशिष्ट अतिथि बलराम सिंह ने कहा कि राजकपूर हीरो, डायरेक्टर गायक व प्रडूशर की भूमिका निभाई है। मुख्य अतिथि सुरेन्द्र चौहान व विशिष्ट अतिथि बलराम सिंह को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप बलराम सिंह, डाक्टर के के शुक्ला, दिलीप राजपूत, संजय शुक्ला, रवि कुमार ,ममता मिश्रा, सीता वर्मा, सुरेन्द्र चौहान, अर्पणा सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
