कानपुर

 

दलित द्वारा लिखा संविधान की प्रतियाँ सबसे पहले हिंदू महासभा के लोगों ने फूँक कर संविधान का किया था विरोध

 

समाज को बांटने का कार्य कर रही है भाजपा भाजपा सरकार में संविधान सुरक्षित नहीं

 

पीडीए मिशन 2027 के चुनाव में भाजपा का सुपड़ा साफ करेगा-शिवकुमार बेरिया

 

कानपुर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव द्वारा सपा सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व विधायक कानपुर महानगर निवासी शिवकुमार बेरिया को कन्नौज लोकसभा का सांसद प्रतिनिधि एवं रसूलाबाद विधानसभा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रथम महानगर कार्यालय नवीन मार्केट आगमन पर समाजवादी पार्टी महानगर संगठन द्वारा सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में सपा कार्यालय में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम संपन्न हुआ।स्वागत समारोह का संचालन महानगर के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिंटू ने किया।स्वागत समारोह में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संगठन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर सांसद प्रतिनिधि एवं रसूलाबाद के प्रभारी माननीय शिवकुमार बेरिया जी को पगड़ी साल उढा कर तथा फूल माला पहनकर एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किया।

स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि शिवकुमार बेरिया जी ने अपने संबोधन में कहा कि दलित द्वारा लिखा संविधान की प्रतियाँ सबसे पहले हिंदू महासभा ने फूककर संविधान का विरोध किया था देश की गरीब जनता को मालूम है कि अगर देश में संविधान सुरक्षित है तो जनता को उनके अधिकारों को मिलने से कोई नहीं रोक सकता भाजपा सरकार बाबा साहब द्वारा लिखे संविधान को समाप्त करने की साजिश कर रही है लेकिन देश की जनता एवं पीडीए मिशन बीजेपी सरकार द्वारा संविधान को समाप्त करने के सपनों को कभी पूरा नहीं होने देगी इस सरकार में संविधान सुरक्षित नहीं है खुलेआम संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।श्री वेरिया ने आगे कहा कि पीडीए मिशन आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा का पूरा सुपड़ा साफ कर देगी क्योंकि भाजपा सरकार संविधान तथा दलित विरोधी सरकार है इस सरकार में दलित पिछडे अल्पसंख्यकों की आवाज को दबाया जा रहा है यह सरकार जनता के अधिकारों को छीनने का कार्य कर रही है पूरे देश का विकास ठप्प हो गया है भाजपा का विकास सिर्फ कागजों एवं भाषण बाजी में हो रहा है बढती बेताशा महंगाई से जनता परेशान है।स्वागत समारोह की अध्यक्षता करते हुए सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा सरकार ने संविधान व देश की नीतियों को देश के कुछ पूंजी पतियों के हाथों में गिरवी रख दिया है आज देश कठिन परिस्थितियों से गुजर रहा है आने वाले समय में देश के कुछ पूंजी पतियों का गुलाम हो जाएगा तब देश को सिर्फ पूंजी पति ही चलाएंगे इस सरकार ने अंग्रेजों को हिटलर शाही में भी पीछे छोड़ दिया है भाजपा देश में सांप्रदायिकता को बढ़ावा देकर देश में बाटोगे तो काटोगे जैसा सांप्रदायिक नारा लगाकर हिंदू मुस्लिम के बीच दरार डालकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रही है।स्वागत समारोह में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू नंदलाल जयसवाल आनंद शुक्ला महेंद्र सिंह बड़े ठाकुर सत्यनारायण गहरवार रजत मिश्रा दीपक खोटे शादाब आलम के के मिश्रा मुमताज मंसूरी राहुल यादव संजय निषाद जसवेंद्र प्रताप निषाद राजू पहलवान अंसारी हेमंत गुप्ता समीर मिश्रा इशरत इराकी विशाल शर्मा लालू प्रसाद बिश्नोई अशरफ राज मोहम्मद मोहसिन शहाबुद्दीन कुरेशी सानू कुरेशी साहिल शर्मा निहाल अहमद इरफान सद्दाम अरशद राजेश तिवारी राजेश अवस्थी राकेश कुमार कश्यप वीरेंद्र सोनकर राजेंद्र सोनकर सौरभ सिंह कमल चौरसिया चंदन बादशाह उमाकांत यादव इरफान मंसूरी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *