कानपुर। घाटमपुर स्थित निर्माणाधीन पावर प्लांट में मजदूरों का शोषण करने वाली सीडीएन कंपनी के मालिक ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा। शोषण से आजिज मजदूरों ने आवाज की बुलंद, कार्य बहिष्कार के साथ की संपूर्ण भुगतान करने की मांग। कार्य ठप्प होने के बाद बौखलाए कंपनी के मालिक रमेश शोले फिल्म की तर्ज पर बॉयलर में चढ़े। लेकिन फिर भी नहीं पिघले मजदूर। बॉयलर निर्माण का काम पूरी तरह से हुआ ठप्प। पावर प्लांट प्रबंधन व श्रम विभाग की लापरवाही के चलते नहीं खत्म हो रहा कंपनी का मजदूरों के बीच जारी गतिरोध। बीते कई दिनों से कंपनी व मजदूरों के बीच चल रहा है गतिरोध।
2021-08-27
