*1100 मीटर चुनरी साड़ी से अभिषेक किया जायेगा सिद्ध नाथ घाट पर* आज कृष्णा नगर स्थित कृष्णा वाटिका में अखिल भारतीय मठ मंदिर समन्वय समिति व मां गंगा सेवा समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। सिद्धनाथ मंदिर के महामंडलेश्वर स्वामी अरुण चैतन्य पुरी महराज ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस साल भी गंगा महोत्सव को भव्य बनाया जायेगा। 21 हजार निमंत्रण पत्र वितरण करके पूरे कानपुर से समाज सेवी, सांसद, विधायको, सभी संतो को विशेष रूप से आमंत्रित किया जा रहा है, श्री गंगा को 1100 लीटर दूध ,सवा कुंतल दही,शहद , शक्कर, चंदन आदि अर्पित किया जायेगा,1100 मीटर लम्बी चुनरी साड़ी से अभिषेक किया जायेगा। एक विशाल भंड़ारे में 1लाख गंगा भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराया जायेगा। शाम को भजन संध्या व महाआरती का आयोजन किया जाएगा। अन्य वक्ता विजय चौरसिया, मनोज शुक्ला काली, राजेश शुक्ला,डा के के शुक्ला आदि ने मां गंगा की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए,इस गंगा महोत्सव को होल्डिंग व बैनरो से सजा देना चाहिए पूरे शहर को ऐसा लगे हर इलाके से जनता सिद्ध नाथ मंदिर जा रही है। इसमें प्रमुख रूप से अशोक भाटिया, ओम द्विवेदी, बलराम सिंह, डाक्टर के के शुक्ला, राजीव मिश्रा, भूपेश अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *