कानपुर
कोहना थाना क्षेत्र के तिलक नगर में दबंगो द्वारा मकान को खाली कराये जाने के मामले को लेकर परेशान पीड़िता में आज पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर दबंगो से रक्षा कराये जाने की मांग की। कोहना थाना क्षेत्र के तिलक नगर में रहने वाली पीड़िता हसीन फातिमा ने बताया कि उनका परिवार पिछले लगभग 70 वर्षों से वहां पर रह रहा है। परंतु अब विसात खाना के रहने वाले मोहम्मद कासिफ़ और स्वरूप नगर के अबुजर ने उसे मकान खाली करने की धमकी दी है और लगभग 1 वर्ष से लगातार यह दबंग अपने साथियों के साथ घर में आकर मारपीट करते हैं तथा उसका बलात्कार करने का भी कई बार प्रयास कर चुके है।इस मामले में वह कोहना थाने में शिकायत दर्ज कराने गई थी तो वहां भी कोई सुनवाई नहीं हुई।पीड़िता हसीन फातिमा ने बताया कि कई बार गुंडो ने उसके घर में घुसकर जान से करने का भी प्रयास किया है। वर्तमान में हालात यह है कि अपने घर के अंदर नहीं घुस पा रही रिश्तेदारों के यहाँ रह कर अपना जीवन यापन कर रही है। इन दबंगो ने साफ कहा है कि अगर अपने घर के अंदर गई तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। इसके लिए कहीं भी चली जाओ तुम्हारी कोई भी सुनवाई नहीं होगी। पीड़िता हसीन फातिमा ने पुलिस कमिश्नर से अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए दबंगो से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की है।
