आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने जोन 5 वार्ड 34 बर्रा -7 एलआईजी 202 व 203 के सामने नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत दो लाख ग्यारह हजार आठ सौ नौ रुपया मात्र है।
विधायक ने बताया कि जनहित के कार्य इसी तरह होते रहेंगे। नाली बन जाने से दूषित जल का बहाव आसानी से हो सकेगा जलभराव जैसी समस्या से लोगों को नहीं जूझना पड़ेगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी पार्षद विधि राज्यपाल मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता अनुपम मिश्रा आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
2021-08-27
