*कमिश्नरेट कानपुर में पहला इंटर रेंज गैंग पंजीकृत: अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई..*

 

कानपुर कमिश्नरेट ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पहला इंटर रेंज गैंग (IR-01) पंजीकृत किया है। इस गैंग का मुख्य लीडर अवनीश दीक्षित है, और इसमें कुल 15 सदस्य हैं। इस गैंग में गैंग लीडर अवनीश दीक्षित तथा गैंग सदस्य हरेन्द्र कुमार मशीह, राहुल वर्मा, विसेन्ट विक्रम उर्फ विक्की चार्ल्स, संदीप शुक्ला उर्फ बउवन शुक्ला, कमला एरियल, अभिषेक एरियल, नौरिस एरियल, अर्पण एरियल, अली अब्बास, जितेश झां, जितेन्द्र शुक्ला, विवेक पाण्डेय, मनोज यादव, मो0 वशीम खान, अखलाक अहमद शामिल हैं। कमिश्नरेट कानपुर पुलिस गैंग के अन्य संभावित सदस्यों की जांच कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर गैंग की सदस्य संख्या बढ़ाई जा सकती है। गैंग पंजीकरण का उद्देश्य अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करना है। कानपुर पुलिस अपराधमुक्त समाज के निर्माण हेतु प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *