#कानपुर नगर
*आगामी 22 दिसंबर को प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल का महाकुंभ अधिवेशन होगा, प्रेस वार्ता कर दी जानकारी*
प्रतिनिधि उद्योग व्यापार मंडल ने आज एक प्रेस वार्ता के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 22 दिसंबर को उत्तर प्रदेश पूर्वांचल के गाजीपुर में महाकुंभ अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न व्यापारी संगठन एकत्र हो कर सरकारी संस्थाओं और स्थानीय प्रशाशन के द्वारा किए जा रहे व्यापारी उत्पीड़न पर अपने विचार व्यक्त करेंगे । व्यापारी संगठन के नेता ने बताया कि उत्तर प्रदेश में व्यापारियों का लगातार उत्पीड़न किया जा रहा है । जी एस टी की टीमें उद्योगों के बाहर ही डेरा जमाए रहती है और लगातार व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है । उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ अधिवेशन के माध्यम से सरकार से जी एस टी को दो स्लैब में करने और मंडी शुल्क की समाप्ति जैसी प्रमुख मांगों को सरकार से मनवाना हमारी प्राथमिकता होगी ।
इसके साथ ही व्यापारियों के साथ हो रही घटनाओं को प्रशाशन प्राथमिकता से ले कर उन्हें न्याय दिलाए इसकी मांग भी वह सरकार से करेंगे ।
महाकुंभ अधिवेशन में हजारों की संख्या में व्यापारी नेताओं के आने की संभावना है इस अधिवेशन के माध्यम से हम सरकार के समक्ष व्यापारी एकता का प्रदर्शन कर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों को रखेंगे ।
