कानपुर
बकाया मजदूरी मांगने गई महिला के साथ ग्राम प्रधान ने किया दुष्कर्म, पीड़ित को थाने से भगाया गया नहीं हो रही सुनवाई
कानपुर के ग्राम निगोता थाना चौबेपुर कानपुर नगर निवासिनी अनुसूचित जाति से आती है उनके पति रामआसरे पेशे से मजदूर है और दिहाड़ी पर मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है । बीमारी के चलते वह काम पर नहीं जा पा रहे है महिला का आरोप है कि वह अपने पति राम आसरे के इलाज के लिए अपने बकाया रुपया मांगने गांव के प्रधान के घर पर गई थी जहां पर कहासुनी के बाद उनके पति और उसके साथ मारपीट करी गई इसके बाद राहुल सिंह और विवेक सिंह ने उसे घर के अंदर उसे खींच लिया और उसके साथ दुष्कर्म कर दिया । पीड़िता के शोर को सुन कर आस पड़ोस के सभी लोग इकट्ठा हो गए लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं करी । पीड़िता ने मौके से 112 नंबर मिला कर पुलिस को भी बुलाया लेकिन उसने भी थाने पर जा कर रिपोर्ट लिखने की बात कही । महिला ने थाने जाकर न्याय की गुहार लगाई वहां भी उसकी किसी ने भी नहीं सुनी । आज पीड़िता कानपुर पुलिस आयुक्त कार्यालय पर पहुंची और पुलिस कमिश्नर कार्यालय पर लिखित शिकायत देते हुए अपने साथ न्याय की गुहार लगाई है ।
