कानपुर देहात

 

सेल्समैन से लूट रसूलाबाद से बरामद हुई कार, लुटेरे हुए फरार

 

 

कानपुर देहात । रूरा थाना क्षेत्र में गुटैहा प्राथमिक विद्यालय के पास अज्ञात लुटेरों ने दिनदहाड़े शराब ठेके के सेल्समैन से लूट की वारदात को अंजाम दिया। लुटेरों ने तमंचे के बल पर सेल्समैन से कैश से भरा बैग छीन लिया और फरार हो गए।

पीड़ित कमल शर्मा, जो नरसूजा गांव का रहने वाला है। शराब ठेके से बिक्री का कैश लेकर जा रहा था। इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार में सवार लुटेरों ने उसकी गाड़ी के आगे कार लगाकर लूट की। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने रूरा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी और लुटेरों की तलाश में जुट गई।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार को रसूलाबाद से बरामद कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *