जिलाधिकारी अपडेट 18 दिसंबर, 2024 कानपुर नगर ।
जिलाधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति की शाखी निकाय की बैठक संपन्न हुई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय वेक्टर जनित कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ निवारण कार्यक्रम, पुनरीक्षित क्षय नियंत्रण कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय अंधता नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन, नियमित टीकाकरण कार्यक्रम, आयुष्मान कार्ड आदि कार्य्रकमों की प्रगति की समीक्षा की गई।
ई-कवच पोर्टल पर सैम बच्चो की समीक्षा के दौरान पाया गया कि 163 अतिकुपोषित बच्चो की फीडिंग न होने पर सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि एवं वेतन आहरण न करने हेतु निर्देशित किया जाए।
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा मुख्य चिकित्साधिकारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी तथा अन्य उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए-
• डैशबोर्ड रैंकिग की समीक्षा के दौरान पाया गया कि शहरी क्षेत्र में प्रगति कम होने के दृष्टिगत शहरी क्षेत्र के नोडल अधिकारी को चेतावनी पत्र निर्गत करने के निर्देश जारी किये गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिल्हौर एवं ककवन के चिकित्सा अधीक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने हेतु निर्देशित किया गया। जिसकी सूचना प्रमुख सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं प०क०, उ०प्र० लखनऊ को सूचना भी दी जाए।
• आभा आई०डी० की समीक्षा के दौरान जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि सी०एच०ओ० के माध्यम से भी आभा आई०डी० बनाई जाए तथा आई०डी० न बनाने वाली आशाओ को चिन्हित कर उनके सम्बन्धित क्षेत्र में भ्रमण करते हुए समीक्षा की जाए तथा आगामी माह में आभा आई०डी० की प्रगति का प्रतिशत 70 प्रतिशत से कम न हो। सभी आशाओ को आभा आई०डी० हेतु लक्ष्य प्रदान किया जाए तथा आशाओ का हाट्एपग्रुप बनाकर प्रतिदिन अनुश्रवण किया जाए। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आभा आई०डी० की उपलब्धि को बढ़ाने हेतु शहरी क्षेत्र की अलग से बैठक करवाई जाए।
• परिवार कल्याण कार्यक्रम की समीक्षा की गई, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर, पतारा एवं सरसौल में नसबन्दी केसो की संख्या पिछले वित्तीय वर्ष के सापेक्ष वित्तीय वर्ष 2024-25 में कम पाई गई। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा निर्देशित किया गया कि नोडल परिवार कल्याण के द्वारा विस्तृत समीक्षा की जाए तथा कैम्पों में सर्जन की उपस्थिति शतप्रतिशत की जाए।
• जननी सुरक्षा योजना की समीक्षा के दौरान जिला स्वास्थ्य समिति के द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रसव न कराने वाली आशाओ को चिन्हित कर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सम्बन्धित चिकित्सा अधीक्षक द्वारा आशाओ के क्षेत्रो का नियमित भ्रमण कर प्रसव न होने के कारणो की समीक्षा की जाए तथा आगामी जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में बर्थ सर्टिफिकेट की रिपोर्ट को भी प्रदर्शित किया जाए। मा० कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय में प्रसव की उपलब्धि अधिक होने पर संतोषव्यक्त करते हुऐ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक के कार्यों की सराहना व्यक्त की गई तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया कि रेफरल ट्रैकिंग ग्रुप बनाकर प्रसव की नियमित समीक्षा की जाए।
• राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के दौरान निर्देशित किया गया कि जिन 90 प्रतिशत से कम उपस्थित वाले विद्यालयो/ऑगनवाडी केन्द्रो को चिन्हित कर जिला कार्यक्रम अधिकारी (आई०सी०डी०एस०) एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी से सूची साझा कर समीक्षा की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जन,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० हरिदत्त नेमी , समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त एम0ओ0आई0सी0 आदि अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
