कानपुर
कोतवाली पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई पर दो दिन में ही आरोपी दूल्हा हुआ गिरफ़्तार
दो दिन पूर्व ही उर्सला अस्पताल में गोली की आवाज़ पर अफरा तफ़री मच गई थी।जिससे कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और दिवाल व दरवाज़े पर गोली के निशान और गोली का खोखा मिला था, पुलिस ने तत्काल फॉरेंसिक टीम जांच के लिए बुलाई तो जानकारी हुई। कानपुर पुलिस की कड़ी कार्यवाही और आरोपी के करीबियों से पूछ ताछ पर मिली जानकारी, कि देर रात में नशे में दूल्हे ने हर्ष फायर किया था।फरार आरोपी दूल्हे के पास से कोतवाली कानपुर पुलिस प्रशासन ने अवैध तमंचा बरामद किया।बताया जाता है कि उर्सला के स्टाफ क्वार्टर के पास खाली जगह पर शादी आयोजित की गई थी, वहीं शराब का सेवन चल रहा था, तभी नशे में हर्ष फायरिंग की गई और गोली ICU के कमरे में जा कर दीवाल पर घुसी, जिससे अस्पताल में अफरा तफ़री मच गई थी, इंस्पेक्टर ने बताया कि उस समय किसी को कोई जनहानि नहीं हुई थी, लेकिन इस तरह की लापरवाही से किसी की जान जा सकती थी, जिसके लिए आरोपी के खिलाफ़ उचित कार्यवाही कर न्यायलय ले जाया गया और वहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।
