*कोरोना की संभावित तीसरी लहर, वायरल मेनिनजाइटिस, जापानी इंसेफेलाइटिस व डेंगू हेमोरेजिक फीवर के उपचार में होम्योपैथी अपनाएं
*नाक, कान, मुह व मलद्वार से बुखार के साथ रखता है तो हो सकता है डेंगू बुखार
*छोटे बच्चों को स्कूल भेजने में मास्क, सैनिटाइजर व सोशल डिस्टेंसिंग का रखें ध्यान
*कोरोना से ठीक हुए मरीज घबराए नहीं विशेष सावधानी बरतें
*भारतीय जनता पार्टी के जागरूकता कार्यक्रम में चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ हेमंत मोहन ने स्वास्थ्य संबंधी टिप्स देते हुए कहा कि कोरोना डेंगू व चिकनगुनिया से घबराएं नहीं, होम्योपैथी अपनाएं
*भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को बांटे ऑक्सीमीटर, थर्मल स्कैनर एवं मेडिकल किट
आज दिनांक 27 08 2021 दिन शुक्रवार को भाजपा कानपुर महानगर उत्तर द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के तहत परेड स्थित नवीन मार्केट के भाजपा कार्यालय में कल्याणपुर मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवकों के लिए कोरोनावायरस की तीसरी लहर से बचने के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें *कोरोना की तीसरी लहर के साथ वायरल मेनिनजाइटिस, डेंगू हेमोरेजिक फीवर (डेंगू शॉक सिंड्रोम) एवं जापानी इंसेफेलाइटिस से बचने की ट्रेनिंग दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शहर के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक एवं भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सह संयोजक डॉ हेमंत मोहन बताया कि कोरोनावायरस की तीसरी लहर के साथ में हमें इस समय की वायरल बीमारियां जैसे वायरल मेनिनजाइटिस डेंगू हेमोरेजिक फीवर एवं जापानी इंसेफेलाइटिस से भी बचने की जरूरत है। डॉ हेमंत ने बताया की तेज बुखार के साथ अगर शरीर में झटके आने लगे तो यह दिमागी बुखार या वायरल मेनिनजाइटिस का लक्षण हो सकता है। अगर तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल चकत्ते उभरने लगे एवं नाक कान मुंह वह मलद्वार से रक्तस्राव हो तो वह डेंगू हेमोरेजिक फीवर का लक्षण हो सकता है। डॉ हेमंत ने बताया कि ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है *रोगी के सिर पर ठंडे पानी की पट्टी रखकर उसका बुखार उतारने का प्रयास करना चाहिए साथ ही इलेक्ट्रोल समेत अन्य लोग देखकर रोगी के शरीर से पानी एवं इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी होने से बचाना चाहिए तथा जल्द से जल्द किसी कुशल चिकित्सक की सलाह से इलाज शुरू कर देना चाहिए। डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि कोरोना की सभी स्टेटस के लिए एवं किसी भी तरह के वायरल फीवर में होम्योपैथिक दवाएं बहुत ही अच्छा काम करती हैं। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुनील बजाज ने स्वास्थ्य स्वयंसेवकों का हौसला बढ़ाने के लिए डॉ हेमंत मोहन की सराहना की। कार्यक्रम में संयोजक विवेक त्रिपाठी, रिचा सक्सैना, आईटी सेल प्रभारी अमित गुप्ता, अवधेश सोनकर, सत्यम शुक्ला, एवं श्यामू तिवारी समेत 100 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

