मिशन शक्ति: चौकी इंचार्ज राकेश सिन्ह ने चित्रकला के विजेताओं को कराया पुरस्कृत

रूरा कानपुर देहात : महिलाओं के प्रति आदर सत्कार जगाने और जागरूक करने के उद्देश्य से हमारे बच्चों ने आकर्षक और मार्मिक चित्रण किया है उक्त उद्गगार राज्य अध्यापक कैलाश नाथ पाल ने जूनियर विद्यालय सिठमरा में पुलिस चौकी इंचार्ज सिठमरा द्वारा आयोजित मिशन शक्ति चित्र कला प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को पुरस्कृत करते हुए कही
इस औसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारीं रूरा थाना की मिशन शक्ति प्रभारी एस आई उमा यादव ने बच्चों को महिला सशक्तिकरण दूरभाष संख्या 1090 के बारे में सविस्तार बताया
ग्राम प्रधान सिठमरा प्रतिमा देवी ने कहा कि बालिकाओं को शीघ्र आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिलाया जाएगा
चौकी इंचार्ज सिठमरा राकेश सिन्ह ने डायल 112 और बाल अधिकार और पाक्सो एक्ट के बारे में बताया
विजेताओं में जूनियर विद्यालय सिठमरा की प्रियंका प्रथम, श्री धुन्नू सिंह विद्यालय झींझक की हिमांशी द्वतीय,जूनियर किसवाखेड़ा की स्वातिका तृतीय, देहरादून विद्यालय गाजियाबाद की तान्या पाल और विशाल गेंदामऊ ने सान्त्वना पुरस्कार पाया

कार्यक्रम को व्यापार मण्डल अध्यक्ष कपिल शुक्ला, कोषाध्यक्ष दिनेश पाल ने भी सम्बोधित किया
आभार प्रदर्शन करते हुए उक्त विद्यालय के प्रधानाध्यापक शनेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि बच्चे आप सभी अतिथियों के पुनः आगमन की प्रत्याशा में सदैव प्रतीक्षारत रहेंगे
कार्यक्रम का संचालन चिड़िया ताली,मंकी ताली, वेलकम ताली के साथ मनोरंजक ढंग से नवीन कुमार दीक्षित ने किया
कार्यक्रम में महिला कान्सटेबल सकुन्तला , नूर आलम,व्यापार मण्डल उपाध्यक्ष श्याम जी ओमर,समाज सेवी गोपी किशन, स्काउट मास्टर शिवांश कुशवाहा,नवयुवक मंगल दल के पुरुष अध्यक्ष प्रदुम्न तिवारी, महिला अध्यक्ष निशा पाण्डेय आदि उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *