साइबर ठगी पर नियंत्रण लगाने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की अनोखी पहल

 

कानपुर-जैसा कि आप सभी जानते हैं इस समय समस्त उत्तर प्रदेश में साइबर ठगी ज़ोरों से हो रही है।ये ठग ठगी करने के लिए कभी बैंक कर्मचारी बनकर आपको फोन करते हैं तो कभी ऑनलाइन सस्ता सामान खरीदने की लालच देकर आपको ठग लेते हैं।जब आप उस सामान को सस्ते की लालच में खरीदने के लिए उनके दिए हुए लिंक पर टच करते हैं ये साइबर ठग आपका फ़ोन हैक करके आपकी ज़िन्दगी भर की जमा की गई कमाई को आपके बैंक एकाउंट से मिनटों में उड़ा देते हैं।अक्सर ये साइबर ठग आपके मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं कि कम समय मे ज़्यादा पैसा कमाए और आप उनके झांसे में फस भी जाते हो और ये ठग आपसे ठगी करके आपका सारा पैसा उड़ा देते हैं।इस तरह वो नकली सोशल मीडिया पर असली सामान दिखाकर आपको ठग लेते हैं।इन्हीं साइबर ठगों को ठगी करने से रोकने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा जगह-जगह एक नुक्कड़ नाटक के मध्यम से समस्त उत्तर प्रदेश की जनता को जागरूक किया जा रहा है कि आप इस तरह के ठगों से सावधान रहें।इसी क्रम में आज औद्योगिक नगरी कानपुर की कनिश्नरेट पुलिस द्वारा थाना चमनगंज अंतर्गत हलीम कॉलेज चौराहे पर लोगो को साइबर ठगी से बचने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूक किया गया और उसमें बताया गया कि किस तरह ये ठग आपको झाँसा देकर ठगी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *