खाकी का कटा चालान

खाकी का कटा चालान: बगैर हेलमेट सिपाही को देख भड़का युवक, वीडियो हुआ वायरल

कानपुर के यातायात को सुधारने और नियमों का पालन कराने के लिए शहरवासी भी जागरूक हो रहे हैं। बगैर हेलमेट सिपाही को युवक ने टोक दिया, जिसका वीडियो वायरल हो गया। पुलिस कमिश्नर ने मामले का संज्ञान लेकर सिपाही का चालान करवाकर औरों को सबक दिया।

लाल इमली चौराहे पर शनिवार दोपहर चुन्नीगंज से आने वाला ट्रैफिक रेड लाइट पर रुका। एक युवक सबसे आगे खड़ा था। तभी उसकी नजर सिपाही पर पड़ी। जो बगैर हेलमेट था। उसने सिपाही से कहा कि आप लोगों के लिए कोई नियम कानून नहीं है।

हमारा तो तुरंत दो तीन हजार का चालान काट दिया जाता है। सिपाही ने उससे बहस करनी शुरू कर दी। वहां तैनात पुलिस कर्मी पहुंचा वीडियो बनाने लगा लेकिन चालान नहीं किया। कुछ सेकेंड बाद ट्रैफिक आगे बढ़ गया लेकिन इस मामले का वीडियो वायरल हो गया।

पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने सिपाही का चालान करवाते हुए कहा कि नियमों का पालन करने की जिम्मेदारी जितनी जनता की है उससे कहीं अधिक पुलिस कर्मियों की है। सभी के लिए समान नियम हैं। इसलिए सिपाही का चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *