कानपुर
झोपड़ियों में आग लगने से वृद्धा की जलकर मौत
महाराजपुर थाना क्षेत्र के गांव डोमनपुर के डॉक्टर फॉर्म में सर्दी से बचने के लिए चारपाई के पास अलाव जलाना जानलेवा बन गया। वहीं शनिवार की रात अलाव से चारपाई में आग लग गई। जिसकी आग में झुलसकर वृद्धा की मौत हो गई। वहीं पीड़ित सुरेंद्र ने बताया कि मां की जलकर बुरी तरह से मौत हो गई साथ ही आधा दर्जन भैंसे भी बुरी तरह से जलकर जख्मी हो गई। साथ ही नगदी समेत गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक ग्रामीणों ने बताया कि हर रोज की तरह वह सर्दी से बचने के लिए उन्होंने चारपाई के पास अलाव जलाकर सो गए। वहीं आग की तेज लपटों से वृद्धा की जलकर मौत हो गई। ग्रामीण इसकी सूचना पुलिस को दी।मौके पर पुलिस और फायर बिग्रेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।वहीं पुलिस ने वृद्धा को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं परिजनो का रो रोकर बुरा हाल है।
