-स्वरूप नगर स्थित नगर निगम की पार्किंग में लगाई जा रही थी पर्ची
-आर्य नगर स्थित पार्किंग में बिना पर्ची लगाए लिए जा रहे थे रुपये
सरकार ने प्रदेश भर में नगर निगम पार्किंग को अवैध घोषित कर दिया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त ने निगम की सभी पार्किंग को बंद कराने का आदेश दिया था। इसके बाद भी शनिवार को शहर में कई जगहों पर पार्किंग के नाम पर पर्ची लगाकर वसूली की जाती रही।
स्वरूप नगर स्थित नगर निगम की पार्किंग में 50 से ज्यादा दो पहिया वाहन खड़े थे। इसमें से 30 वाहनों पर पर्ची लगी हुई थी। वाहनों से 10 से लेकर 20 रुपये तक का वसूला जा रहा था। कृष्णा नगर के शैलेंद्र राजपूत स्वरूप नगर स्थित अस्पताल में मरीज को भर्ती कराने पहुंचे थे। उन्होंने स्टैंड पर बाइक खड़ी की तो संचालक ने 15 रुपये वसूल लिए। शैलेंद्र ने बताया कि पार्किंग मुफ्त होने की जानकारी नहीं थी। इसी तरह आर्य नगर स्थित नगर निगम की पार्किंग में भी वसूली हो रही थी। हालांकि यहां पर्ची नहीं लगाई जा रही थी। सिविल लाइंस में नगर निगम की ओर से पार्किंग का बोर्ड लगा हुआ था तो उसी इलाके में स्थिति एक नगर निगम की पार्किंग के साइन बोर्ड में वाहन खड़ा करने की दरों को मिटाकर फ्री पार्किंग लिखा हुआ था
थमाई नोटिस, हटवाए साइन बोर्ड : नगर निगम की छह जोनों में निरस्त पार्किंग में शनिवार को जोनल अधिकारी मौके पर पहुंचे और संचालक को पार्किंग निरस्त किए जाने की नोटिस थमाई। जोन पांच के जोनल अधिकारी स्वर्ण सिंह ने बताया कि पनकी लोहिया स्टार लिंगर और आरएसपीएल फैक्ट्री में संचालक को नोटिस देकर साइन बोर्ड हटा दिया गया।
शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार,
कानपुर : नवाबगंज के परचून दुकानदार अमन के खिलाफ एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती अक्सर खरीदारी करने उसकी दुकान पर आती थी। तभी दोनों में दोस्ती हुई थी। आरोप है कि जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपित ने इन्कार कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र दुबे ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जमानत पर छूटे किशोर को अपचारियों ने पीटा, कानपुर : नौबस्ता के बौद्ध नगर स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में मजिस्ट्रेट से शिकायत पर बाल बंदी को अपचारियों ने पीटा। जिस वक्त उसे पीटा गया, उसके स्वजन संप्रेक्षण गृह में मौजूद थे। किशोर के स्वजन ने अपचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
नजीराबाद थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय किशोर चोरी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध था। यहां किसी बात को लेकर उसका साथी अपचारियों संग विवाद हुआ, जिसकी शिकायत उसने संप्रेक्षण गृह में आए मजिस्ट्रेट से की थी। इसी बात को लेकर साथी अपचारी उससे खुन्नस मानने लगे थे। दो दिन पहले किशोर को जमानत पर छुड़ाने उसके स्वजन संप्रेक्षण गृह पहुंचे थे। इस पर बदला लेने के इरादे से साथी बाल अपचारियों ने उसकी पिटाई कर दी। सुरक्षा कर्मियों ने उसे बचाया। किशोर की रिहाई के बाद स्वजन उसे लेकर नौबस्ता थाने पहुंचे और मारपीट करने वाले अपचारियों के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी नौबस्ता सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मार्निंग वाक पर निकले युवक की सड़क हादसे में मौत,
कल्याणपुर : पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में मार्निंग वाक पर निकले एक युवक को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। अस्पताल पहुंचाए जाने से पहले युवक की मौत हो गई। मूलरूप से कानपुर देहात के रूरा थानाक्षेत्र के रहमानपुर गांव निवासी अवधेश पाल दबौली में रामलीला मैदान के पास रहकर लोडर चलाते हैं। उनका 19 वर्षीय इकलौता बेटा मनोज प्रतिदिन की तरह शनिवार सुबह वाक के लिए घर से निकला था। तभी एलएमएल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने मनोज को पीछे से टक्कर मार दी। इससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल मनोज को पास के निजी हास्पिटल पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
