जनमाष्टमी की तैयारियों को लेकर बजार हुए गुलजार

यशोदा के लल्ला के लिए कनपुरिया वरायटेड झूलों आये बेसुमार ।
मेटल ,लकड़ी,पीतल,सिरैमिक में लड्डू गोपाल के साइज़ में आये झूले ।
300 रुपये से लेकर 7 हजार रुपये तक उपलब्ध कान्हा का पालना ।
कान्हा के जन्मोत्सव को अब 1 दिन शेष है जिसे लेकर शहरवासी कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजारों में भगवान के सामान की दुकानों पर भीड़ लगनी शुरू हो गई। तो वहीं पब्लिक की डिमांड ओर इस बार कान्हा के लिए दुकानों पर लकड़ी और तार वाले डिजायनर झूले आए हुए हैं। जो कि रंग बिरंगे मोतियों और शीशे से सजे हुए हैं। झूलों के अलावा पालना, सोफा, पलंग भी खूब बिक रहे हैं। वेलफेट से बना हुआ सोफा भी भक्तों को बहुत पसंद आ रहा है। नगर के शिवाला मार्केट में सजी दुकानों पर लडडू गोपाल, राधा किशन के लिए लकड़ी व मेटल , वरायटेड झूलों की बेसुमार रेंज आयी हुई है। जिनकी कीमत 300 रुपये से लेकर 7000 रुपए तक है । यह जानकारी देते हुए झूले शॉप की ऑनर आकांक्षा सिंह ने बताया कि बाजार में इस समय लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के आकार के हिसाब से झूले आए हुये है। दुकानदार अनिल सिंह ने बताया कि लोगो को लकड़ी में गोल्डन और सिल्वर कलर वाले झूले बहुत पसंद किए जा रहे हैं। तार वाले झूले खास तौर से लड्डू गोपालजी के लिए लाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *