राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के कैम्प में न्याय के लिए आते हैं विकलांगजन

पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिये किया जाता है प्रयास – वीरेन्द्र कुमार

राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में दूर-दूर से विकलांगजन अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आते हैं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार विकलांग व्यक्तियों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान का प्रयास करते हैं। वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि विकलांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी ना होने के कारण वो योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। विकलांग व्यक्तियों के उत्पीड़न, नौकरी, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा जैसी समस्याओं का समाधान प्रशासन स्तर पर भी नहीं हो पाता है। उसकी मेन वजह यह है कि विकलांग व्यक्तियों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है। जिसकी वजह से विकलांगजन परेशान होते हैं। राष्ट्रीय विकलांग पार्टी विकलांग व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ उनके समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन व शासन के स्तर से भी करवाने का प्रयास करती है। वीरेन्द्र कुमार ने बताया की आज समस्या समाधान शिविर में विकलांग व्यक्तियों के सामूहिक विवाह के लिए पंजीकरण, बैट्री चलित ट्राईसाईकि,रेलवे रियायति प्रमाण पत्र, रेलवे यूनिक कार्ड, यू डी आई डी कार्ड, विकलांग पेन्शन, कृतिमअंग उपकरण, दुकान निर्माण व संचालन ऋण, विकलांग विवाह पुरस्कार योजना के आवेदन का लाभ दिया गया। विकलांग उत्पीड़न के मामलों में भी कार्यवाही के लिए पुलिस अधिकारियों को कार्यवाही के लिये मांग की गयी। आज के समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय महासचिव वीरेन्द्र कुमार, अल्पना कुमारी, राहुल कुमार, अरविन्द सिंह, अशोक कुमार, आनन्द तिवारी, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, बंगाली शर्मा, गुड्डी दीक्षित, गंगा सागर, रामकुमार गुप्ता आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *