आईएमए ने पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

कानपुर । आईएमए शाखा एवं हिन्दू आध्यात्मिक, सेवा फाउंडेशन तथा पर्यावरण संरक्षण गति बिधि के संयुक्त तत्वाधान में प्रकृति वंदन कार्यक्रम का आयोजन सेमिनार हॉल आईएमए भवन परेड में किया गया। कार्यक्रम में पौधों को रोली एवं चंदन लगाकर एवं फूल चढ़ाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। आईएमए कानपुर के लगभग २००० सदस्यों ने आईएमए भवन परेड एवं अपने घर से वर्चुअल माध्यम से प्रकृति वंदन कार्यक्रम में अपनी भागीदारी की।इस आयोजन पर आईएमए की अध्यक्ष डॉ नीलम मिश्रा ने सर्वप्रथम पेड़ों की पूजा की और बताया कि हमें पेड़ों का संरक्षण करना चाहिए और हर व्यक्ति को पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। हमारे बुजुर्ग त्योहारों के समय में पेड़ों की पूजा करते थे और उनका संरक्षण करते थे।डाॅ0 ए. एस. प्रसाद ने बताया कि कोवीड काल में हमें पेड़ों की बहुत याद आई चुकी पेड़ों की कमी से हमारा पर्यावरण संरक्षण बिगड़ रहा है अतः हमें अपने आस पास पेड़ों को अवश्य लगाना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सके।डाॅ,0. एस. के. मिश्रा पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि कॉरोना काल में जो ऑक्सीजन की भयंकर कमी देखी गई उसने पेड़ों का कटान प्रमुख है कोरॉना ने हमें बताया कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ करने के भयंकर दुष्परिणाम होते हैं हमें वक्ष लगाने के साथ साथ हमें जल संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा ताकि दिन प्रति दिन पानी के गिरते को रोका जा सके। हमें प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए। हम अपने सदस्यों के माध्यम से समाज में जागरूकता लाएंगे तथा इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए मै डॉ अमित सिंह गौर को बधाई देता हूं।आज के कार्यक्रम का संचालन डॉ अमित सिंह गौर ने किया तथा उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाएं और कानपुर नगर को सुंदर और स्वक्ष्य बनाओ। अंत में धन्यवाद डॉ दिनेश सचान सचिव आईएमए कानपुर ने किया। इस अवसर पर आईएमए कानपुर की अध्यक्ष डॉ नीलम मिश्रा, डॉ दिनेश सचान सचिव, डॉ वी सी रस्तोगी पूर्व अध्यक्ष डॉ अल्का शर्मा पूर्व अध्यक्ष, डॉ एस के मिश्रा पूर्व अध्यक्ष, डॉ. ए. एस. प्रसाद, डॉ वी एन त्रिपाठी उपाध्यक्ष, डॉ बृजेंद्र शुक्ला उपाध्यक्ष, डॉ पूर्णिमा दीक्षित सांस्कृतिक सचिव एवं कर्नल राकेश दीक्षित आदि रह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *