मिशन शक्ति के अंतर्गत स्रोत पर कचरे के पृथक्करण, होम कंपोस्टिंग व प्लास्टिक प्रतिबंध के संबंध में एक जागरूकता शिविर का आयोजन परमठ स्थित आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेंट में आज दिनांक 29-08-2021 को किया गया। उक्त कार्यक्रम में मा० महापौर जी, माननीय पार्षद कीर्ति अग्निहोत्री जी मनोज पांडेय जी, अपर नगर आयुक्त रोली गुप्ता, सहायक नगर आयुक्त पूजा त्रिपाठी व नगर निगम के अन्य अधिकारी कर्मचारी, आनंद ऐश्वर्य अपार्टमेंट सोसाइटी के पदाधिकारी गण श्री श्याम बाबू गुप्ता, श्री अनुराग कपूर, डॉ० मंगला गुप्ता, श्री नरेंद्र तिवारी, श्री संजय मल्होत्रा, वेद प्रकाश अग्रवाल तथा अन्य निवासियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ के तौर पर कानपुर IIT के पूर्व छात्र व Agnys वेस्ट के संस्थापक श्री हरिशंकर द्वारा कचरे के स्रोत पर पृथक्करण के लाभ व स्थानीय स्तर पर कंपोस्टिंग के विभिन्न विकल्पों व उनके लाभ के बारे में जानकारी दी गई। ह्युमन फाउंडेशन से अदिति शुक्ला जी द्वारा एकल उपयोग प्लास्टिक के विकल्पों व उपयोग की गई प्लास्टिक के रिसाइक्लिंग के बारे में सभी को जानकारी दी गई। अपार्टमेंट के पदाधिकारियों व निवासियों द्वारा आज से ही कचरे के स्रोत पर ही शत प्रतिशत पृथक्करण व परिसर के अंदर ही जैव अपशिष्ट से कंपोस्ट बनाने का संकल्प व्यक्त किया गया। मा० महापौर जी द्वारा अपार्टमेंट के लोगों को महिला सशक्तिकरण व कचरे के स्रोत पर पृथक्करण हेतु प्रेरित करते हुए उन्हे पृथक्करण व प्लास्टिक के न्यूनतम उपयोग हेतु संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम के समापन में अपार्टमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष द्वारा सभी प्रतिभागियों का आभार ज्ञापन किया गया।

2021-08-29
