कानपुर :
कानपुर नगर निगम DPS इंटर कालेज नवाबगंज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य नन्द किशोर मिश्रा की ऊंची राजनीतिक्त पहुंच के कारण नगर आयुक्त भी निरंतर शिकायतो बाद नंद किशोर मिश्रा के खिलाफ व इंटर कालेज के खिलाफ जांच व कार्यवाही करने की हिम्मत नही जुटा पा रहे है ।
जबकि इनके कालेज में 5 फर्जी शिक्षक जाँच के बाद नौकरी से निकाले गए जिनकीं मांग कर नियुक्ति नंद किशोर ने ही कराई थी
इनके कालेज संचालन में तमाम भ्रष्टाचार जैसे मानक से अधिक फीस, मिड डे मील व अन्य का भ्रष्टाचार साक्ष्य के साथ उजागर हो चुके है ।
इनकी नियुक्ति व पदोन्नति भी गलत पाई गई पर दबाव में नगर निगम विभाग मौन है । तमाम साक्षय संग शिकायत नंद किशोर के ही DPS इंटर कालेज के सहायक अध्यापक अभिनन्द कुमार ने की पर अपर नगर आयुक्त अनूप बाजपाई ने अभिनन्द को नन्द किशोर मिश्रा के इशारे पर स्थानांतरण कर रत्न शुक्ल इंटर कालेज भेजा दिया जिससे वह अपने कृपा पात्र शिक्षको भांजे सिद्धार्थ बाजपाई व सुनील कुमार शर्मा की पुनः नियुक्ति करा सके ।
शिकायते बढ़ती देख नन्द किशोर मिश्रा समय से पहले सेवानिवृत्ति ले कर सभी फण्ड ले भागने की फिराक में है । अपर नगर आयुक्त अनूप बाजपाई का शिक्षा विभाग के भ्रष्टाचार में पूरा सहयोग व संरक्षण प्रतीत हो रहा है ।
