अधिवक्ता पर हमला करने वाले दरोगा के गिरफ्तारी की मांग
अधिवक्ताओं पर रुकें हमले नही तो होगा आंदोलन
कानपुर इलाहाबाद में अधिवक्ता पर पुलिस कर्मचारी द्वारा किए गए जानलेवा हमले पर हुई बैठक में बोलते हुए पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन ने कहा कि आज उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अधिवक्ता धीरेंद्र सिंह जब अधिवक्ता वेशभूषा में न्यायिक कार्य से उच्च न्यायालय जा रहे थे कि हिंदू हॉस्टल चौराहे पर पुलिस कर्मचारी अतुल कुमार ने उनको रोककर हमला किया उधर से निकल रहे अधिवक्ताओं ने बचाया नहीं तो धीरेंद्र की जान भी जा सकती थी यह हमला अधिवक्ताओं की अस्मिता पर हमला है अधिवक्ता सम्मान पर हमला है और न्यायालय जाते समय अधिवक्ता को रोका जाना न्यायालय की अवमानना है अधिवक्ता धीरेंद्र पर हुए हमले की हम घोर निंदा करते हैं यद्यपि प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस कर्मचारी को निलंबित किया गया और अधिवक्ता की रिपोर्ट मुकदमा अपराध संख्या 44 सन 2024 पर लिखी गई किंतु अभी तक हमलावर पुलिस कर्मचारी के गिरफ्तार न होने से हम अधिवक्ताओं में घोर आक्रोश है हमारा अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम तत्काल लागू किया जाए।हमारी प्रदेश सरकार से मांग है की तत्काल अधिवक्ता पर हमला करने वाले पुलिस कर्मचारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए अन्यथा प्रदेश का अधिवक्ता अपने सम्मान की रक्षा के लिए आंदोलन को बाध्य होगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। प्रमुख रूप से अरविंद दीक्षित समीर मिश्रा इशू सोनकर आयुष शुक्ला रमा कांत मिश्रा अंकुर गोयल आनंद गुप्ता महेंद्र पाल शिवम गंगवार वीर जोशी के के यादव आदि रहे!
