जानकीपुरम खुर्द में सदियों पुराने विशाल तालाब पर कब्जा देख महापौर का चढ़ा पारा –
महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम में वार्ड 19 पहुंची महापौर का उस वक्त भड़क गईं जब उनको जानकीपुरम खुर्द में प्राचीन तालाब में कब्जे की शिकायत मिली..आनन फानन में महापौर अपने दल बल के साथ जानकीपुरम खुर्द जा पहुंची यहां पर तकरीबन चार बीघे में बने प्राचीन तालाब में पूरी तरह कब्जा हो चुका था…और मौके पर अभी भी अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे थे.. जिससे नाराज महापौर ने वहीं से केडीए वीसी मदन सिंह को फोन लगाकर अपना विरोध जताया और उनको कार्यालय में तलब किया..महापौर ने केडीए वीसी को पूरा मामला बताते हुए जांच को कहा… महापौर ने बताया कि यहां पर भूमाफिया प्लाटिंग करके जमीन को बेच रहे हैं.. और पूरा तलाब अब खत्म होने की कगार पर हैं.. महापौर की शिकायत पर केडीए वीसी ने 5 दिनों के अंदर अपने अधिकारियों से रिपोर्ट भी तलब कर ली..आपको बता दें कि महापौर आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत बुधवार को बारासिरोही में कैंप लगा जहां पर क्षेत्रीय लोगों द्वारा सबसे बड़ी समस्या नाली व जल निकासी की बताई गई …लोगों ने बताया कि क्षेत्र में जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं है जिसके कारण बरसात में तो पूरा इलाका तालाब में तब्दील हो जाता है.. जबकि आम दिनों में भी निकलने में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है..जिस पर महापौर ने महाप्रबंधक जलकल को जल निकासी की समस्या का त्वरित निस्तारण करने का आदेश दिया..समाधान शिविर में कुल 31 शिकायतें आईं जिनमें से 7 समस्याओं का मौके पर ही निदान कर दिया गया
