कानपुर नगर
उप्र राज्य कर्मचारी महासंघ ने शिक्षक, पेंशनर्स संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों व पुरानी पेंशन बहाली की मांग
राज्य कर्मधारी महासंघ के तत्वाधान में आज कानपुर नगर के समस्त कर्मचारियों ने भोजनावकाश के समय आम सभा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित पत्र के माध्यम से देश के सभी राज्यों में कर्मचारी हितों के लिए पुरानी पेंशन बहाली और संविदा एवं आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की छटनी रोकने की मांग करी है ।
अपनी सत्रह सूत्रीय मांगों को रखते हुए कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि केंद्र के अधीन राज्य सरकारों काम करती है लेकिन विगत कुछ वर्षों से कर्मचारी हितों की लगातार उपेक्षा करी जा रही है । जिसके चलते कर्मचारी अपने को उपेक्षित और शोषित महसूस कर रहे है । अपनी मांगों को रखते हुए आज भोजनावकाश के समय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले कर्मचारियों ने मांग करी है कि पुरानी पेंशन बहाली और संविदा कर्मियों की छटनी को तत्काल रोक जाए ।
दैनिक वेतन भोगी और भी दयनीय अवस्था में जीवन जी रहे है । उनको न्यूनतम वेतन भी नहीं मिल रहा है और जो मिलता है वो कई महीनों के अंतराल के बाद मिलता है ।
कर्मचारी महासंघ ने ऐलान किया है कि यदि सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो आने वाले समय में इस आंदोलन को तेज किया जाएगा और सभी मुख्यालयों समेत दिल्ली के जंतर मंतर में धरना देते हुए केंद्र सरकार को घेरने का काम भी किया जाएगा ।
