डॉक्टर एस एन सुब्बाराव का 96 वाँ जन्मदिवस शास्त्री भवन, खलासी लाइन में मनाया गया
कानपुर, आज दिनांक 7 फरवरी को वरिष्ठ गांधीवादी और राष्ट्रीय युवा योजना के निदेशक गांधी शांति प्रतिष्ठान के आजीवन सदस्य डॉक्टर एस एन सुब्बाराव का 96 वाँ जन्मदिवस शास्त्री भवन, खलासी लाइन में मनाया गया। इस अवसर पर उपस्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष दीपक मालवीय ने बताया कि डॉक्टर एस एन सुब्बाराव भारत के ही नहीं विश्व के शांति दूत के रूप में चर्चित थे ।जहां सरकार शांति सद्भाव में असफल होती थी वहां सुब्बाराव जी को याद किया जाता था । सुब्बाराव जी 13 वर्ष की आयु में भारत छोड़ो आंदोलन में गिरफ्तार किए गए थे। उसके बाद उन्होंने पूरे समय राष्ट्र की सेवा में राष्ट्रीय एकता सद्भाव शांति के प्रयासों में अपना जीवन खपा दिया। उन्होंने राष्ट्रीय युवा शिवरों के माध्यम से देश और विदेश में लगभग 25 लाख युवाओं को शिक्षित प्रशिक्षित किया 1969 में गांधी दर्शन ट्रेन के निदेशक बने जिसमें गांधी के शताब्दी वर्ष से संबंधित साहित्य और दर्शन का प्रचार प्रसार का जिम्मा उनके ऊपर था।आज शास्त्री भवन में उनको नगर की गणमान्य नागरिकों और स्कूल के बच्चों के बीच श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसमें स्कूल के बच्चों ने भी उनके जीवन चरित्र के बारे में बताया, उन्होंने मध्य प्रदेश के चंबल में दुर्दांत डकैतों का लगभग 654 डकैतों का समर्पण सरकार के समक्ष कराया और उनको रचनात्मक कामों में लगाकर राष्ट्रीय की मुख्य धारा में ले आए, कार्यक्रम में मुख्य रूप से दीपक मालवीय ,नौशाद आलम मंसूरी, साजिद सर, शशि कौशिक ,मनोरमा शर्मा ,दिलीप शुक्ला,महेश शर्मा,मुकेश वाल्मीकि, देव कुमार आदि उपस्थित रहे ।
