कानपुर में श्री अग्रसेन सेवा समिति के तत्वाधान में 11वां सामूहिक विवाह समारोह एवं विशाल रक्तदान शिविर 9 फरवरी दिन रविवार को स्थानीय डीएवी लॉन में होगा।जिसके अंतर्गत 50 जोड़ों में विवाह की सहमति बनी। उन जोड़ों में से 11 जोड़ों ने संस्था के मंच पर सामूहिक विवाह हेतु अपनी सहमति दी।
श्री अग्रसेन सेवा समिति वर्ष भर निरंतर स्वास्थ्य के क्षेत्र पर भी काम करती है, उसी क्रम में सामूहिक विवाह स्थल पर एक विशाल रक्तदान शिविर भी आयोजित किया जा रहा है। अपनी इच्छानुसार कोई भी रक्तदाता रक्तदान कर सकता है। आज संस्था के पदाधिकारी द्वारा विभिन्न प्रकार की समितियां का भी गठन किया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश गोयल ने बताया की वर पक्ष एवं वधू पक्ष के सामूहिक विवाह में आए हुए रिश्तेदारों के लिए भोजन व्यवस्था भी संस्था के द्वारा की जाती है। वर वधू को दैनिक उपयोग में आने वाली सभी वस्तुएं उपहार स्वरूप दी जाती हैं। यह उपहार संस्था के पदाधिकारी द्वारा एकत्र किए जाते हैं। बैठक में मुख्य रूप से दिनेश गोयल, संदीप अग्रवाल, गगन अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, गोपाल अग्रवाल, प्रमोद सिंघानिया, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, अंकित अग्रवाल आदि उपस्थित रहे ।
