स्कूटी का जबरदस्ती चालान कर दिया

अभी-अभी मैं शहर के सागर मार्केट से गुजर रही थी …तो मैंने देखा कि चौराहे पर काफी भीड़ लगी हुई है…और एक महिला ट्रैफिक सिपाहियों से बहस कर रही है… लेकिन सिपाही उसकी बात को सुनने के लिए तैयार नहीं थे… मैंने गाड़ी से उतरकर महिला से उसकी समस्या के बारे में पूछा …तो उसने बताया ट्रैफिक के सिपाहियों ने उसकी स्कूटी का जबरदस्ती चालान कर दिया …महिला के मुताबिक सिपाहियों ने उससे 300 रुपए भी ले लिए …और चालान की रसीद भी नहीं दी … जिसके बाद मैंने इस मामले को लेकर तुरंत उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की … और वाहन चालान के नाम पर हो रही जबरदस्ती को रोकने को कहा…. अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर दोषी सिपाहियों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है….

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *