कानपुर नगर

 

प्रापर्टी विवाद में हिस्ट्रीशीटर ने किया जानलेवा हमला, देसी कट्टे की बट मार कर किया घायल, उर्सला में भर्ती

 

कानपुर के ग्वालटोली थाना के अहिराना निवासी रतनलाल खुराना के साथ जमानत पर छूट कर आए क्षेत्रीय हिस्ट्रीशीटरों ने घात लगा कर मारपीट करते हुए घायल कर दिया । घायल ने आरोप लगाया है कि मंडलायुक्त कार्यालय में तैनात प्रेम कुमार की भाभी मिथलेश के लड़कों ने प्रापर्टी विवाद के चलते उन पर घात लगा कर हमला किया और देशी कट्टे की बट मार कर उनको घायल कर दिया है ।

आरोपी मिथलेश के अपराधी लड़के पहले भी अनेकों मामले में ग्वालटोली थाने के हिस्ट्रीशीटर है और फिलहाल जमानत पर छूट कर आए हुए है, विगत 10 तारीख की रात उन्होंने प्रेम कुमार पर जानलेवा हमला करते हुए उन्हें घायल कर दिया है । मारपीट करते हुए दहशत बनाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग भी करी गई इसके बाद कट्टे की बट से उनके सर पर वार कर उनको घायल कर दिया । अपराधी लड़के खुलेआम धमकी देते हुए वहां से भाग गए । जिसकी रिपोर्ट उन्होंने ग्वालटोली पुलिस को दी लेकिन मिथलेश की पहुंच के चलते उनको न्याय नहीं मिल पा रहा है । फिलहाल वह उर्सला अस्पताल में भर्ती है और अपना इलाज करा रहे है । उन्होंने पुलिस से मांग करी है कि मामले की जांच करवा कर उन्हें न्याय दिखाया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *