कानपुर। स्वतंत्रता दिवस की 75 वें हीरक जयन्ती पर मा0 महापौर जी द्वारा नगर निगम के समस्त जोनों, वार्डो में 75 दिन 75 कार्य का संकल्प के अन्तर्गत मा0 महापौर जी द्वारा आज दिनांक 30-08-2021 को प्रातः 09:30 बजे वार्ड- 106 (कलक्टरगंज) में नगर निगम मेटरनिटी सेंटर, धनकुट्टी से कार्यक्रम आरंभ हुआ।
आज मा0 महापौर जी द्वारा नगर निगम मेटरनिटी सेंटर धनकुट्टी से पदयात्रा निकाली गयी, गलियों में साफ-सफाई, कूड़ा उठान का निरीक्षण किया गया। नाले, नाली की सफाई का निरीक्षण किया गया, साथ क्षेत्र में पेयजल की समस्या के सम्बन्ध में हैण्डपम्पों का भी अवलोकन किया गया।
इस अवसर पर श्री मनोज पाल, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-1, श्री रफजुल रहमान,प्रभारी रबिश साथ ही अन्य नगर निगम एवं जलकल के अधिकारी उपस्थित रहे।
