कानपुर। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने बताया कि अपनी गोविंद नगर विधानसभा के अंतर्गत बूथ अध्यक्षों को डायरी भेंट कर सम्मान करना प्रारंभ कर दिया है। जिससे बूथ अध्यक्ष प्रेरित होकर आगे काम कर सकें वहां पर रहने वाली जनता से हालचाल पूछा। और कहा किसी तरह की कोई भी कठिनाई या परेशानी हो मेरा कार्यालय प्रति दिन खुला रहता है। आप किसी भी प्रकार की समस्या या मदद नोट करा कर के लाभ प्राप्त कर सकते हैं या उत्तर प्रदेश और केंद्र सरकार की योजनाओं से भी लाभान्वित होने के लिए अपने विधायक और उनके कार्यालय का भी लाभ ले सकते हैं विधायक ने कहा किया कार्यकर्ताओं के घर घर जाने का क्रम निरंतर चलता रहेगा विधायक ने कहा कि विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम को, पूर्व की भांति से ही,परंतु उनको सम्मानित भी करके, वर्तमान में नए स्वरूप में, कार्यकर्ताओं के माध्यम से,उनके क्षेत्र में, गली गली, आम जनता से मिलकर,उनकी समस्याओं को सुनकर के,उसका निराकरण करने का कार्य,अब और अधिक तेजी से प्रारंभ किया है।
बूथ अध्यक्ष का सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा बनाकर
आज प्रातः 7:00 बजे से,
बूथ नंबर 304,बूथ अध्यक्ष- राज मंगल जी
बूथ नंबर 305,बूथ अध्यक्ष- दीपक साहू जी
बूथ नंबर 298,बूथ अध्यक्ष- विपिन कुमार गुप्ता जी
बूथ नंबर 300,बूथ अध्यक्ष- सुनील निषाद जी
बूथ नंबर 302,बूथ अध्यक्ष- इंद्रपाल जी
बूथ नंबर 303,बूथ अध्यक्ष – सूरज कमल जी
बूथ नंबर 29,बूथ अध्यक्ष- सूरज त्रिवेदी जी
बूथ नंबर 30,बूथ अध्यक्ष- अवधेश अवस्थी जी
बूथ नंबर 32,बूथ अध्यक्ष- राधेश्याम पासवान जी
बूथ नंबर 31,बूथ अध्यक्ष- अशोक सक्सेना जी
बूथ नंबर 27,बूथ अध्यक्ष- लक्ष्मीकांत अग्निहोत्री जी
11 बूथ अध्यक्षों के घर जाकर,माला पहनाकर और उनको एक डायरी भेंट कर उनका सम्मान किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद विजय गौतम, मंडल अध्यक्ष चंद्रमणि चौबे, विस्तारक अमन मिश्रा, विजय पटेल, अक्षय त्रिवेदी, आदि लोग मौजूद रहे।
