जिलाधिकारी अपडेट 15 फरवरी 2025 कानपुर नगर।
जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जनपद में सीएम डैश बोर्ड के कार्यो समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान डायरेक्ट केस्को द्वारा बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहने के दृष्टिगत खिलाफ पत्र लिखने के निर्देश एमडी केस्को को दिए गए ।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए की यदि लगातार उनकी लापरवाही की वजह से जिले की रैंकिंग में प्रभाव पड़ेगा तो उन समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी ।
समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित समस्त संबंधित विभागों के अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गएः-
• समस्त संबंधित विभाग द्वारा अपने-अपने विभाग के सीएम डैश बोर्ड के प्रभारी अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए आ रही बढ़ाओ को दूर करना सुनिश्चित करें |
• विधुत विभाग की समीक्षा के दौरान बिधुत बिल सुधार का निस्तारण समय से न किए जाने पर एवं संबंधित अधीक्षण अभियंता के उपस्थित न रहने पर उनके खिलाफ कार्यवाही किए जाने हेतु एम डी केस्को को पत्र लिखने के निर्देश दिए गए |
• भवन निर्माण ग्रामीण अभियंता द्वारा समय अंतर्गत भुगतान न किए जाने के कारण निर्माण कार्य में प्रगति न होने के कारण अधिशाषी अभियंता आर0 ई0 एस0 को एडवर्स एंट्री देने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए ।
• सेतु निर्माण कार्य की खराब प्रगति के कारण अधिशाषी अभियंता सेतु निगम को एडवर्स एंट्री देने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी दिए चेतावनी देते हुए कहा की निर्माण कार्य को युद्ध स्तर में पूर्ण कराना सुनिश्चित करें |• सामन्य वर्ग छात्रवत्ति में विगत माह की 32 रेंक के सापेक्ष इस जनवरी माह में 69 वीं स्थान प्राप्त होने कर पिक्षडा वर्ग कल्याण अधिकारी श्री वीर पाल को शो कोज नोटिज जारी करने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए ।
• हर घर नल से जल योजना की समीक्षा के दौरान पाया गया कि कार्य में शिथिलता बरतने पर जल जीवन मिशन के डी0 पी0 एम0 यू0 का फरवरी माह का वेतन रोकने तथा धिशाषी अभियंता जल निगम ग्रामीण को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को दिए• उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा की आपसी समन्वय स्थापित करते हुए योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण समय से कराना सुनिश्चित करें योजनाओ के निर्माण में जो भी बाधाए आ रही हो तत्काल उसकी जानकारी उपलब्ध कराए |
.जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा की निर्माण कार्य में आ रही बाधाओ को दूर कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों की लापरवाही की वजह से यदि कार्य अधरा रह जाता है जिसके संबंध में प्रतिदिन जिलाधिकारी को अवगत कराना सुनिश्चित करें।
|• समस्त संबंधित विभागों केअधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि कमियों के कारण जिले की रैंकिंग पर प्रभाव पड़ सकता है, उस कमी के संबंध में उन्हें पहले से ही अवगत कराना सुनिश्चित करें |
• एमडीएम योजना के अंतर्गत बच्चों की उपस्थित कम होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक का वेतन रोकने के निर्देश दिए तथा कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि बच्चो की उपस्थिति सुनिश्चित कराए |
• जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि जिन परियोजनाओं में धन आभाव या अन्य कारण से उनके मुख्यालय को पूर्व में जो भी पत्र प्रेषित किए गए है, उसके संबंध में पुन : जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र प्रेषित किया जाए |
• उन्होंने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि गरीब लोगो से अच्छा व्यवहार करें उनका कार्य करने में किसी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं मिलनी चाहिए |
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दीक्षा जैन, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी सुश्री ईशा शर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
