**गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने नगर विकास मंत्री से 500 वर्ष पुराने धार्मिक स्थल पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की**

आज गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी ने उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री मा. जयवीर सिंह से सदन हाउस, लखनऊ में मुलाकात की और अपनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मसवानपुर स्थित 500 वर्ष पुरानी धार्मिक स्थल पक्का तालाब, मस्वानपुर पर स्थित सदियों पुराने आस्था से परिपूर्ण शिव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर दोनों के संयुक्त उक्त स्थल पर,मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में,उनसे भेंट करके उन्हें मांग पत्र सोपा ।

 

विधायक ने मंत्री जी को बताया कि गोविंद नगर क्षेत्र के मसवानपुर में स्थित शिव मंदिर और राधा कृष्ण मंदिर जैसे धार्मिक स्थल न केवल स्थानीय लोगों, बल्कि पूरे आसपास के 16-17 जिलों से लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करते हैं। खासतौर पर सावन के महीने में शिव बारात और कार्तिक माह की एकादशी को आयोजित होने वाला राष्ट्रीय स्तर का दंगल इस स्थल की धार्मिक महत्ता को और बढ़ाता है।

 

विधायक जी ने इस धार्मिक स्थल पर सुरक्षा, महिला शौचालय, धार्मिक आयोजनों के लिए हॉल, और अन्य आवश्यक सुविधाओं की कमी पर चिंता व्यक्त की और इसे पर्यटन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए इसके विकास की आवश्यकता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि इस स्थल का विकास न केवल विधानसभा क्षेत्र बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी उत्साह और श्रद्धा का संचार करेगा।

विधायक जी ने कहा किसी समय यहां की मान्यताओं से आमजन दर्शन उपरांत अपने जीवन की नई ऊंचाइयों को होता था जो परंपरा अभी तक चली आ रही है और लोगों का उसे स्थान के प्रति भीषण आकर्षण है और श्रद्धा है आम श्रद्धालुओं का यह मानना है कि वहां के दर्शन मात्र से ही उनका जीवन सुख मय और श्रमधशाली बन जाता है। जीर्ण शीर्ण हालत में पड़े हुए उक्त स्थल का,जीर्णोद्धार एवं सुंदरीकरण, पर्यटकों और श्रद्धालुओं की दृष्टि से अति आवश्यक है

इस पर पर्यटन मंत्री मा. जयवीर सिंह जी ने विधायक श्री सुरेंद्र मैथानी जी को सकारात्मक आश्वासन दिया कि इस ऐतिहासिक स्थल के विकास हेतू, जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

 

विपिन दुबे,

गोविंद नगर विधानसभा कार्यलय प्रभारी

दिनांक 20/02/2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *