जिलाधिकारी ने पुखरायां में प्रधानमंत्री (शहरी) आवास योजना व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र
जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) व प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को आवासीय प्रमाण पत्र वितरित किए, जैसा कि विदित है पूरे कानपुर देहात जनपद में 2217 लाभार्थी हैं, इनको कुल 11,75,50,000 रुपए आवास निर्मित करने हेतु वितरित किए गए हैं, इस महत्वपूर्ण योजना के अवसर पर पुखरायां में संचालित कार्यक्रम में बोलते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब का उद्देश्य है कि जनपद की जनता हर एक सरकारी योजना का पूरा लाभ उठा सकें आज जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर भी छुट्टी होने के बावजूद सरकार ने यह निर्णय लिया है कि लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएं जरूरी है कि जनता योजनाओं का लाभ लेकर सुखी और प्रसन्न हो, आज पूरे प्रदेश में 1341 करोड़ रुपए विभिन्न खातों में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत भेजे गए। जिलाधिकारी ने आगे कहा कि पुखरायां कानपुर देहात का सबसे पुराना कस्बा है, और मुझे यह जानकर अत्यन्त खुशी हुई कि यहां पर इन योजनाओं से जनता को अत्यधिक लाभ पहुंचा है, साथ ही इन योजनाओं से लाभ पाने के दौरान उनको किसी प्रकार की कोई तकलीफ नहीं हुई, निश्चित रूप से यह अत्यन्त हर्ष का विषय है। इसके अलावा इस योजना के तहत इको पार्क माती में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम में लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर जनप्रतिनिधि गण व अधिकारीगण, लाभार्थीगण आदि उपस्थित रहे।
