विषय – *प्रधानमन्त्री आ रहे छत्तरपुर और मुझे हाउस अरेस्ट किया जा रहा है झांसी में, कमाल हैं*।

प्रधानमंत्री जी बागेश्वर धाम, छतरपुर मध्य प्रदेश में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करने 23 फरवरी को पधार रहे है।हम बुन्देलखण्ड की धरती पर प्रधानमंत्री जी का स्वागत करते हुए 2014 मैं किए गये बादे को याद दिलाने के लिए बागेश्वर धाम जाना चाहते थे लेकिन सरकार व प्रशासन ने मुझे झांसी में मेरे निज निवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।

प्रशासन का यह कृत्य हिटलर शाही के समान हैं। तीन साल के भीतर बुंदेलखंड राज्य बना देने के लिए वादा किया गया था, अब वादा याद दिलाने के लिए जो साधन लोकतन्त्र ने हमे दिया हैं उसका निर्वाहन भी नही करने दिया जा रहा है। सरकार सुन लें कि सर फरोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है, देखना है जोश कितना बाजुए कातिल में है।

सरकार को कोई व्यवस्था तो करना चाहिए कि अपनी बात कैसे बड़े नेताओं से अपनी बात तो पहुंचा पाया जा सके।

नज़र बंद किए जाने के बाद रघुराज शर्मा, वरुण अग्रवाल, हमीदा अंजुम, कुंवर बहादुर आदिम, हनीफ खान, अनिल कश्यप, नरेश वर्मा ने *कसम राम की खाते है बुंदेलखंड राज्य बनवाए*। की जोरदार नारेबाजी की।

भानू सहाय अध्यक्ष

बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा

9415588500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *