दिनांक 23 फरवरी 2025

 

*भाजपा सरकार के 9 बजट में पीडीए की पूरी तरह उपेक्षा की गई महाकुंभ की हर व्यवस्था में या सरकार पूरी तरह फेल*

 

*महाकुंभ में बड़ा घोटाला छुपाने के लिए विपक्ष पर कुंभ विरोधी आरोप लगा रही है भाजपा सरकार*

*माननीय श्री अखिलेश यादव जी राष्ट्रीय अध्यक्ष*

 

कानपुर 23 फरवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के महानगर आगमन पर सपा महानगर संगठन के पदाधिकारियों नेताओं फ्रंटल के अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद के नेतृत्व में नए गंगापुल जाजमऊ पहुंचकर माननीय श्री अखिलेश यादव जी का स्वागत और अभिनंदन किया इसके उपरांत पार्टी के नेता महफूज अख्तर के निवास पर आयोजित शादी समारोह में माननीय श्री अखिलेश यादव जी शामिल हुए

 

इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए माननीय श्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 9 बजट में पीडीए को कुछ नहीं दिया गया और अगर कुछ भी मिल रहा था तो उसे रोक दिया गया बाबा साहब ने जो आरक्षण दिया था वह पीडीए के लोगों का सम्मान था उनका हक था भाजपा सरकार पीडीए के लोगों के अधिकार छीन रही है रुपए को लेकर बजट मे जो अपने सवाल उठाया है कानपुर यूनिवर्सिटी में पीडीए कहीं दिखाई नहीं दे रहा है अगर दिखाई दे रहा हो तो बताइए यहां की जितनी प्रतिष्ठित संस्थाएं है 9 साल यूपी और दिल्ली की सरकार में एक भी पीडीए का कोई परिवार नहीं बैठा है पीडीए के साथ भेदभाव किया गया है कानपुर में जो संस्थाएं हैं आप कानपुर यूनिवर्सिटी कृषि विश्वविद्यालय एचबीटीआई बाबा इंस्टिट्यूट कौमी जागीर इंस्टीट्यूट रिसर्च सेंटर इनमें कोई भी पीडीए का आदमी नहीं बैठा है कोई आदमी पोस्टेड नहीं है 9 साल में वहां कोई भी पोस्ट नहीं मिली है तो उनके नीचे मिलने वाली नौकरी हो या सुविधा किसी पीडीए परिवार को नहीं मिल रही है 400 करोड़ किसी के लिए आम बजट कम करके अल्पसंख्यकों को देना या तो बहुत छोटा सवाल है पीडीए के साथ जो खेल हुआ है उसकी आप परिकल्पना भी नहीं कर सकते पीडीए के लोगों ने मन बना लिया है कि भाजपा सरकार को रिकार्ड मतों से हराएंगे एक विधानसभा में 4सौ बीसी हुई थी पीडीए की जनता सब देख रही है अब 4 सौ बीसी नहीं चलेगी

 

माननीय अखिलेश यादव जी ने आगे कहा कि मैं कन्नौज के मंदिर में गया था तो उस मंदिर को गंगाजल से धोया गया मुख्यमंत्री आवास में पूर्व में बहुत सारे मुख्यमंत्री रहे है किसी ने भी मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से नहीं धुलवाया होगा इन भाजपा के लोगों ने मेरे जाने के बाद उस मंदिर मुख्यमंत्री आवास को गंगाजल से धुलवाया एक बार मैनपुरी में भी धुलवाने का कार्य किया था भाजपा वाले बताएं मैंने तो गंगा में नहा लिया तो गंगा को कैसे धुलवाओगे इसलिए लड़ाई बहुत बड़ी है या जो छोटी-मोटी फुलझड़िया छोड़ दी जाती है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कौन क्या कह रहा है उनके विभाग में भ्रष्टाचार बहुत है आपके विभाग में यह कमीशन है बड़ा सवाल यह है कि महाकुंभ में यह सरकार पूरी तरह फेल हो गई है ट्रैफिक व्यवस्था पानी की गुणवत्ता सफाई व्यवस्था में या सरकार पूरी तरह फेल हो गई है केंद्रीय व स्टेट के प्रदूषण बोर्ड आपस में लड़ रहे है कौन सा पानी साफ है मां गंगा को साफ नहीं कर पाए हैं जो लोग कुंभ में मर गए हैं उनकी मदद नहीं कर रहे हैं अभी तक संख्या नहीं बता पा रहे हैं कितने परिवार खो गए हैं लोग ट्रेन में मर गए हैं तमाम कुंभ श्रद्धालु सड़क एक्सीडेंट में मर गए हैं या सरकार महाकुंभ में पूरी तरह से फेल हो गई है इस सरकार में बहुत बड़ा महाकुंभ घोटाला किया है अपनी नाकामियां और घोटालों को छुपाने के लिए विपक्ष को निशाना बनाकर अनर्गल बयान बाजी करते हैं।।

 

स्वागत करने वालो मे प्रमुख रूप महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,नंदलाल जयसवाल,सचिन तांगडी,शबाब अबरार,रजत मिश्रा,शादाब आलम,दीपक खोटे,अर्पित त्रिवेदी,इशरत इराकी,अनुराग जयसवाल आदि लोग मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *