दिनांक 26 फरवरी 2025

 

*पीडीए बाबा साहब और उनके संविधान को अपमानित व खारिज करने वालों को सत्ता से हटाएगा*

 

*सामाजिक एकजुटता एवं राजनीतिक शक्ति प्राप्त करके पीडीए अपनी सरकार बनाएगी*

*हाजी फजल महमूद*

 

कानपुर 26 फरवरी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी के निर्देश पर आज सपा शिक्षक सभा द्वारा मयंक चौराहा तात्या टोपे नगर में सपा महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद की अध्यक्षता में पीडीए की महापंचायत बैठक प्रातः11:00 बजे आरंभ हुई तथा पीडीए का पर्चा वितरण भी किया गया ।।

 

जिसका संचालन महानगर के शिक्षक सभा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष डाक्टर शरद यादव ने किया तथा कार्यक्रम आयोजन शिक्षक सभा के महानगर अध्यक्ष डाक्टर इंद्रदेव सिंह द्वारा किया गया

 

पीडीए पंचायत को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और उनके संविधान का अपमान व खारिज करने वालों को पीडीए हमेशा के लिए सत्ता से उखाड़ फेंक कर देश में परिवर्तन का संदेश देगा तथा पीडीए की सरकार बनने पर पीडीए को उनकी गिनती के हिसाब से उनका हक और समाज में अनुपात के हिसाब से भागीदारी मिल पाएगी

 

महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने अपने संबोधन में आगे कहा कि सामाजिक एकजुटता एवं राजनीतिक शक्ति प्राप्त करके पीडीए देश व प्रदेश में अपनी सरकार बनाएगा तथा जनता के मूल अधिकारों को देने का कार्य करेगा तात्या टोपे नगर में आयोजित कार्यक्रम में घर-घर जाकर पीडीए का पर्चा बाटकर समाज व जनता को पीडीए के महत्व को बात कर जनता को जागरूक किया गया।।

 

पी.डी.ए पंचायत मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,डाक्टर कमलेश यादव,महेन्द्र सिह बडे ठाकुर,मोनू विश्वकर्मा,पुष्पेंद्र सिंह,आकाश यादव,मनोज चौरसिया,डाक्टर सोनू विश्वकर्मा,केशव पाल,सत्यनारायण गहरवार,रमेश यादव,मनीष सिंह सेंगर,सुनील यादव,आर एन सिंह,राजेश यादव,आशिष गौतम,हरभजन सिंह,संजय यादव,जितेंद्र कनोजिया,अशोक यादव,केशव पाल,सूरज चौहान,डाक्टर सीमा सिंह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *