मा.विधायक सुरेंद्र मैथानी जी की प्रेसवार्ता

गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा के सत्र में सदन में कानपुर सहित अपने क्षेत्र की समस्याओं पर अपनी आवाज को बुलंद किया विधायक जी ने सदन में कहा कि,

अधिष्ठाता महोदया, छठी मइया की जय के साथ मैं आभार व्यक्त करना चाहता हूँ कि आपने मुझे श्री राज्यपाल जी के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने का अवसर दिया। मैं सभी मा० विधायकगण के इस धन्यवाद प्रस्ताव पर दिये गये वक्तव्य से अपने को सम्बद्ध करता हूँ।

मैं अपनी क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त करता हूँ कि जिन्होंने छठी मइया की कृपा और आशीर्वाद से मुझे इस सदन में भेजने का काम किया है। मैं अपने क्षेत्र की जनता जनार्दन का यह ऋण, अपने ऊपर से कभी नहीं उतरने दूंगा, बल्कि भारी ब्याज के रूप में, उनकी सेवा करके उनके चरणों में समर्पित कर अपना जीवन भी उनके लिए समर्पित करूंगा।

मैं धन्यवाद देता हूँ सारे कानपुरियों की तरफ से अपने विधानसभा के आदरणीय अध्यक्ष श्री सतीश महाना जी का, जिन्होंने अपनी इस पीठ के माध्यम से हम कानपुरियों के मान को पूरे उत्तर प्रदेश और पूरे देश में बढ़ाने का काम किया है। मैं उनका बहुत-बहुत धन्यवाद और आभार व्यक्त करता हूँ।

मैं मा० मोदी जी और मा० योगी जी का आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने महाकुंभ का इतना बड़ा सफल आयोजन किया है, जहाँ पर हम अपने सनातन संस्कृति और आस्था का एक साथ इतना बड़ा एकत्रीकरण 57 करोड़ से ज्यादा लोग 144 साल में पहली बार होने वाले इस आयोजन में स्नान करके अपने जीवन को धन्य कर चुके हैं। दूसरी तरफ इतने बड़े आयोजन का हम स्वतंत्रता पूर्वक प्रकटीकरण कर पा रहे हैं। यह इस देश के इतिहास में पहली बार हो रहा है, जिसका अध्ययन पूरी दुनिया के बड़े-बड़े विकसित देश कर रहे हैं कि कैसे बिना किसी सूचना के और बिना किसी आमंत्रण के 57 करोड़ लोग सफलतापूर्वक आयोजन में सम्मिलित होकर प्रतिभागी बने।**

मैं बहुत-बहुत धन्यवाद आदरणीय मोदी जी और योगी जी को देता हूँ जिन्होंने अपना जीवन प्रेरणा के रूप में, पूरे देश में और पूरे उत्तर प्रदेश में दे कर हम जैसे सामाजिक जीवन में काम करने वालों को लगातार प्रेरणा देने का काम किया है। अगर मैं उदाहरण देना चाहूं तो देश के प्रधानमंत्री जी का वह क्षण याद करें जब उनकी माता जी का निधन होता है। वह अपने पुत्र धर्म का पालन करने के लिए मात्र कुछ घंटे के लिए अपनी माता जी के अन्तिम संस्कार में जाते हैं और तुरन्त उसी दिन लौट कर राजधर्म के पालन में जुट जाते हैं। ऐसा उदाहरण पूरी दुनिया में देखने को नहीं मिलेगा। आप याद करें कि कोरोना की पहली लहर होती है और गौरक्षधाम पीठ के पीठाधीश्वर महाराज उत्तर प्रदेश के मा० मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के पिता जी का निधन होता है, और वह तत्कालीन 23 करोड़ उत्तर प्रदेश की जनता को अपना परिवार मानते हुए, 24-24 घंटे उनकी जान को बचाने के लिए संघर्ष करते हैं और अपने पिता के अन्तिम दर्शन भी नहीं कर पाते। ऐसा उदाहरण आपने पूरी दुनिया में नहीं देखा होगा।**

विधायक जी ने अपने क्षेत्र और कानपुर की समस्याओं को उठाते हुए कहा कि

**मैं छठी मइया की कृपा से हूँ। चूंकि उत्तर प्रदेश में हमारे यहाँ छठी मइया का एक बहुत बड़ा पूजन होता है। हमारे यहाँ एक सी टी आई नहर है जो 03 किलोमीटर लंबी है, जो हमारी विधानसभा क्षेत्र के बिल्कुल बीचोंबीच से जाती है, जिसके लिए मैं बहुत समय से संघर्ष कर रहा हूँ और अपनी बात को रख रहा हूँ। मैं धन्यवाद देता हूँ आदरणीय नगर विकास मंत्री आदरणीय ए०के० शर्मा जी को, अपने कानपुर के महापौर को, अपने कानपुर के नगर आयुक्त को कि जो 17 करोड़ का प्रोजेक्ट बनाया था, उसमें अभी 15वें वित्त में 07 करोड़ रुपये दे दिए हैं। मा० मंत्री जी अगर 10 करोड़ रुपये और दे देंगे तो मैं छठी मइया के पूजन को पूरे कानपुर के छटी मैय्या के भक्त लोगों को अपने यहाँ पूजन हेतु,अपनी विधानसभा में आमंत्रित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करूंगा और जो आपको तथा हमारी सरकार को भी प्राप्त होगा, इसलिए मैं चाहता हूं कि 10 करोड़ रुपये मेरी विधानसभा को और प्राप्त हो जाएं।**

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *