चित्रकूट की सीमा से सटे मध्यप्रदेश जिला सतना के नया गांव थानांतर्गत भरतघाट में एक युवक मंदाकिनी नदी में डूब गया है। वह अपने दोस्तों के साथ चित्रकूट घूमने आया था। पुलिस ने सतना से गोताखोरों की टीम को बुलाया है और जो युवक की खोज में जुटी है।
कानपुर नगर के शाह थाना क्षेत्र के परौली निवासी राजेंद्र सिंह का 25 वर्षीय पुत्र छोटू यादव सोमवार की रात जन्माष्टमी मनाने चित्रकूट आया था। उसके साथ दोस्त धर्मेंद्र यादव, अनुज सिंह, अनिल, हनी कुमार, अमन भी आए थे। बताते हैं कि रात में करीब 12 बजे सभी घूमते हुए भरतघाट पहुंचे। चार दोस्त चाय की खोज में निर्मोही अखाड़ा की ओर चले गए, जबकि छोटू अपने एक साथी साथ मंदाकिनी में स्नान करने लगा। अचानक वह गहरे पानी में चला गया। अन्य साथियों को पता चला को खलबली मच गई। रात में घाट पर कोई नहीं दिखने पर पुलिस की मदद ली गई। नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी सूचना मिलने पर फोर्स के साथ पहुंचे और स्थानीय नाविकों को बुलाकर खोजबीन में लगाया, लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। सुबह सतना से गोताखोरों की टीम को बुलाया गया है। करीब चार घंटे से गोताखोरों की टीम नदी में युवक को खोज नहीं है लेकिन अभी तक गोताखोरों का सफलता नहीं मिली है। नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने बताया कि साथियों ने जहां पर छोटू के डूबने की बात कही है वहां से पचास मीटर दूरी तक गोताखोरों खोजबीन कर रहे हैं। कई घंटों की मशक्कत के बाद भी युवक को खोजा नहीं जा सकता है मामला संदिग्ध लग रहा है। यदि युवक डूबा होता तो अभी तक मिल जाता। फिर महाजाल डाला जा रहा है। बताते हैं कि छोटू के तीन संतानें हैं। पुलिस की सूचना पर उसके परिजन भी आ गए हैं।
