कानपुर 31 अगस्त । आज आशीष गोयनका पुत्र बजरंग लाल थाना जूही, 172 कृष्णधाम, आनन्दपुरी कानपुर ने कानपुर प्रेसक्लब में वार्ता करते हुए बताया कि वे थाना बदशाहीनाका 81/84, बाम्बे वाला हाता स्थित न्यू मोहिनी टी कम्पनी के मालिक हैं। साथ ही आयकर व जीएसटी दाता हैं , अपना व्यापार शांतिपूर्ण तरीके से करते हैं।
आगे बताया कि वे जब 26 अगस्त, 2021 अपने चालू खाते से पैसे निकालने एस बी आई , हालसीरोड गए तो बैंक ने सूचित किया कि जूही थाना के सब इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह ने आपका चालू व सेविंग बैंक , एस बी आई फीलखाना का खाता दोनों को सीज़ करा दिया है।
जब एस आई तेजवीर सिंह से सम्पर्क किया तो उन्होंने 50, 000 रु0 की सीधी मांग की , पूरा न करने पर कई झूठे केस में फंसाने व जान से मरवाने की सीधी धमकी दी।
उपरोक्त के सम्बंध में पुलिस आयुक्त को 27 अगस्त,21 को प्रार्थना पत्र दिया लेकिन कोई कार्यवाही नहीं कि गई। तेजवीर सिंह द्वारा प्रार्थी की हत्या भी करा सकते हैं।
मैं प्रशासन से अपनी सुरक्षा और न्याय पूर्ण जांच की माँग करता हूँ।
2021-08-31
