*होली व रमजान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर समीक्षा बैठक आयोजित*

 

दिनांक 04 मार्च 2025 को *राजेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम हॉल में होली एवं रमजान* के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा एवं पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था श्री हरीश चन्दर महोदय ने की, जिसमें आगामी त्योहारों के शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित आयोजन हेतु आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई।

 

🔹 _सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश_

🔹 _पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद_

🔹 _सामुदायिक भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा देने पर जोर_

 

अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े और दोनों त्योहार शांति व सौहार्द के साथ संपन्न हों।

 

बैठक के दौरान पीस कमेटी के सदस्यों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि भाईचारे एवं सद्भाव को बढ़ावा देना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि त्योहारों के दौरान शांति बनाए रखने में सहयोग करें।

 

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त/पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल, पश्चिम, पूर्वी) एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

🔹 त्योहारों के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार।

🔹 कानून व्यवस्था को बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सतर्कता बरती जाएगी।

🔹 शहरवासियों से अपील – शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

 

*कृपया अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।**सुरक्षित और शांतिपूर्ण त्योहार मनाएं!*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *