हर बूथ पर यूथ, सपा मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने साइकिल चलाकर दिया जनता को संदेश

कानपुर, समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के अध्यक्ष करुणेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में पूर्व सरकार अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में किए गए कार्यों को लेकर साइकिल यात्रा के माध्यम से जनता को संदेश दिया। करूणेश श्रीवास्तव ने कहा कि सन 2012 से सन 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में जनता के हित के लिए अनेक कार्य किए गए जिसमें नवीन मार्केट सुंदरीकरण, फूल बाग सुंदरीकरण, क्रिस्टल पार्किंग मेट्रो रेल परियोजना, लैपटॉप वितरण, कन्या धन कार्य किए गए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड साइकिल चलाकर जनता को संदेश दे रही है आगामी 2022 के चुनाव में अखिलेश यादव की सरकार के कार्यों को देख कर जनता उनको वोट देकर मुख्यमंत्री बनाएं। साइकिल यात्रा नवीन मार्केट से प्रारंभ होकर से वाला चौराहा फूलबाग मल्टीलेवल कार पार्किंग नरोना चौराहा हीर पैलेस पंडित होटल से छावनी हॉस्पिटल एवं फैठफुलगंज में समापन हुआ। इस अवसर पर मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव महामंत्री शादाब अली उपाध्यक्ष अजमन खान, सौरभ कौशल भानु प्रताप सिंह अभिषेक यादव शाकिब मिस्बा आशु खान दानिश खान राहुल यादव संदीप श्रीवास्तव हसन अब्बास रवि यादव, आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *