बुधवार से कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं भी शुरू

मार्च 2020 से बंद चल रहे कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक के स्कूलों में आखिर कर लम्बे आरसे के बाद फिर से बच्चों की आवाजें गूंजना शुरू हो जाएँगी| कक्षा 6 से 12वीं तक के स्कूल जहाँ पहले ही खुल चुके हैं वहीँ अब 1 सितंबर यानी बुधवार से कक्षा एक से पांच तक की कक्षाएं भी शुरू हो जाएँगी कोरोना काल में इन बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई के साथ ही ऑफलाइन पढ़ाई की भी शुरुआत फिर से की जा रही है |

इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर दिया है। स्टूडेंट्स की सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने गाइडलाइन तैयार की है। इसके मुताबिक, बच्चों की पढ़ाई दो शिफ्ट में करवाई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 8 से 11 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। इससे पहले यूपी में 16 अगस्त से 9-12वीं और 21 अगस्त से 6-8वीं तक के स्कूल खोले जा चुके हैं। करीब 18 महीने बाद ये पहला मौका होगा जब छोटे बच्चे भी स्कूल जाएंगे। इसके पहले मार्च 2020 में बच्चों का स्कूल खुला था।

अलग किया गया क्लासों का समय
स्कूल खुलने का समय अधिकतर स्कूलों का सुबह 8 बजे से ही रहेगा मगर कक्षाओं के सञ्चालन को लेकर सभी स्कूल द्वारा अलग अलग समय निर्धारित किया गया है| कक्षा 1 से 5 तक के बच्चों के लिए अलग समय, कक्षा 6-7 तक के बच्चों के लिए अलग समय वहीँ कक्षा 8-12 तक के बच्चों के लिए अलग समय निर्धारित किया गया है| अभीभावकों को भी इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन के द्वारा पहले से ही दे दी गयी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *