माननीय सम्पादक जी

कानपुर

प्रकाशन हेतु

*मा० विधायक सलिल विशनोई जी ने विधान परिषद में नियम-115 के अन्तर्गत अनवरगंज-मंधना ऐलिवेटेड रेलवे ट्रैक बनवाने का काम शुरू कराने तथा नियम-110 के अन्तर्गत घण्टाघर चौराहे से शुतरखाना होते हुये सेण्टल स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 9 तक जर्जर सड़क के निर्माण कार्य कराये जाने की जोरदार मांग की।*

मा० विधायक सलिल विशनोई ने विधान परिषद के चालू सत्र मैं सदन के माध्यम से नियम-115 के अन्तर्गत जनपद-कानपुर में अनवरगंज-मंधना रेलवे लाइन को ऐलिवेटेड ट्रैक बनाने की स्वीकृत योजना का कार्य अविलम्ब शुरू करवाने और नियम-110 के अन्तर्गत दिन-रात लाखों लोगों के आवागमन की सुविधा के लिये घण्टाघर चौराहे से शुतरखाना होते हुये कानपुर सेण्ट्रल के प्लेटफार्म-9 को जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण की जोरदार मांग की, जिसे स्वीकार करके आवश्यक कार्यवाही हेतु शासन को प्रेषित कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *