*राष्ट्रीय मूक बधिर नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत….*
‘‘ *विश्व श्रवण दिवस‘‘ के अवसर पर डफरिन चिकित्सालय में किया गया कार्यशाला का आयोजन*
*65 नवजात बच्चों की करवायी गई ओ. ए. ई. जांच*
कानपुर नगर 6 मार्च, 2025
‘विश्व श्रवण दिवस’ के अवसर पर आज ए. एच. एम. डफरिन चिकित्सालय के सभागार में जिलाधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे एक कार्यशाला एवं नवजात बच्चो के लिए ओ0ए0ई0 जांच का आयोजन किया गया । इसमें कुल 65 नवजात बच्चो की ओ0ए0ई0 जांच की गयी। कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के जन्म के तुरंत बाद उनके सुनने की क्षमता का ओटोअकूस्टिक एमिशन टेस्टिंग (ओ. ए. ई. ) करा लेना चाहिए l यदि जन्म के 1 साल के अंदर बच्चों की सुनने की क्षमता में कमी को जाना जा सके तो साइंस तकनीकि द्वारा उसका इलाज संभव है l अगर हम ऐसा नहीं करते हैं तो बच्चों को बोलने सुनने के साथ-साथ बोलने की समस्या भी हो सकती हैl इसके लिए सरकार राष्ट्रीय बधिरता एवं रोकथाम कार्यक्रम संचालित कर रही है जिसमें आर्थिक क्षमता विहीन परिवार के बच्चों को बेहतर चिकित्सकों के द्वारा अत्याधुनिक तकनीक से इलाज किया जा रहा हैl जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक माता – पिता से अनुरोध किया गया है कि वे अपने नवजात बच्चे की ओ. ए. ई. जांच अवश्य कराये जिससे उनके बच्चों को भविष्य में किसी प्रकार की श्रवण सम्बन्धित समस्या ना हो। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित करते हुए यह भी कहा गया कि जल्द से जल्द ए. एच. एम. एवं डफरिन चिकित्सालय, मा. कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय एवं के. पी. एम. चिकित्सालय में भी ओ. ए. ई. जांच शुरू की जाए l
साथ ही, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. हरीदत्त नेमी मुख्य द्वारा एन. पी. पी. सी. डी. कार्यक्रम मे होने वाली गतिविधियो एवं जांचो की सम्पूर्ण जानकारी दी गयीl डा. रोहित मल्होत्रा एवं प्रवीण कुमार सक्सेना ई. एन. टी. सर्जन द्वारा नवजात बच्चो मे होने वाले मूक बधिर समस्या के विषय मे विस्तार से बताया गया एवं समस्या को रोकने के हेतु सर्वप्रथम एक सप्ताह के अन्दर जन्म लेने वाले बच्चे की ओ. ए. ई. जांच करायी जाये और यदि ओ. ए. ई. जांच धनात्मक आती है तो उस बच्चे का तीन माह के अन्दर कराना अधिक लाभदायक होता है। वर्तमान मे ओ. ए. ई. जांच जी. एस. वी. एम. मेडिकल काॅलेज एवं यू. एच. एम. जिला पुरूष चिकित्सालय मे की जा रही है। जिसके सम्बन्ध मे
उक्त कार्यशाला मे जिलाधिकारी के अलावा एस. आई. सी. डा. रुचि जैन ए. एच. एम. डफरिन चिकित्सालय, डा. हरिदत्त नेमी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर, डा. बी. सी. पाल मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, यू. एच. एम. जिला पुरूष चिकित्सालय, डा. नवीन चन्द्रा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, मा. कांशीराम संयुक्त चिकित्सालय, डा0 एस. पी. यादव उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डा. प्रवीण कुमार सक्सेना ई. एन. टी. सर्जन, डा. अवनीश यादव, डा. प्रणव कुमार कर एवं डा. कैलाश चन्द्र चिकित्सा अधीक्षक, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कल्याणपुर, सरसौल एवं घाटमपुर तथा डा. रोहित मल्होत्रा, मल्होत्रा ई. एन. टी. हाॅस्पिटल कानपुर नगर एवं एस. एन. मेहरोत्रो ई. एन. टी. फाउण्डेंशन द्वारा किये गये 06 बच्चो एवं उनके परिजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
